• April 23, 2024 10:51 pm

बोले- जम्मू-कश्मीर को एक नहीं कर पाए थे पूर्व PM, पटेल ने जोड़ दी थीं 562 रियासतें

ByADMIN

Oct 31, 2022 ##combined, ##Former, ##jammu

31 अक्टूबर 2022 | पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु पर हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्‌टर ने बड़ा बयान दिया है। सीएम ने कहा है कि पूर्व PM जवाहरलाल नेहरू को जम्मू कश्मीर रियासतों को एक साथ जोड़ने का काम दिया गया था, लेकिन वह इसे पूरा नहीं कर पाए। जबकि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने 562 रियासतों को एक साथ सफलता पूर्वक जोड़ दिया था।

मुख्यमंत्री सिविल सचिवालय में राष्ट्रीय एकता के प्रतीक वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर चंडीगढ़ में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

पटेल का काम PM कर रहे पूरा
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि सरदार पटेल का अधूरा काम अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं। उन्होंने अभी धारा 370 को खत्म कर जम्मू कश्मीर देश का अभिन्न अंग बनाने का काम किया है। उन्हीं की प्रेरणा से आज के दिन को पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

सीएम ने दिलाई शपथ
CM ने अधिकारियों और कर्मचारियों को देश की एकता और अखंडता की शपथ दिलवाई। राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, (प्रशासन एवं आईटी) डा. AS चावला ने पुलिस मुख्यालय में ऑफिसर्स को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

सोर्स :- “दैनिक भास्कर”                      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *