• April 26, 2024 1:10 am

मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा दिन, टंट्या मामा की जन्मस्थली बड़ोद अहीर पहुंचे राहुल गांधी

24 नवंबर 2022 |  मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज दूसरा दिन है। गुरुवार सुबह 6:20 बजे यात्रा खंडवा बोरगांव बुजुर्ग से शुरू हुई। यात्रा में राहुल गांधी के साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी कदम ताल करते हुए चलीं। वहीं प्रियंका के बेटे रेहान और पति राबर्ट भी यात्रा में शामिल हैं। राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी यात्रा में शामिल हुए। राहुल गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ टंट्या मामा की जन्म स्थली बड़ौद अहीर पहुंचे और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

ऐसे आगे बढ़ रही भारत जोड़ो यात्रा

बोरगांव दो घंटे में यात्रा करीब आठ किमी चलकर सुबह आठ बजे कुमठी पहुंची। यहां गुरुकृपा फैमिली रेस्टारेंट पर राहुल गांधी रुके और नाश्ता किया। इस स्थल पर हरदा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत मंच लगाया गया था।

मंच पर महात्मा गांधी की वेशभूषा में कलाकार नजर आए। यहां से यात्रा रुस्तमपुर पहुंची। जहां ग्रामीणों ने राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा पर फूलों की वर्षा की। यहां दोनों ने एक किशोर से मुलाकात करते हुए भविष्य के संबंध में उसके विचार जाने। इसके बाद प्रियंका राजपूत नामक युवती से दोनों मिले। उसे दुलार करते हुए भारत जोड़ो यात्रा का कार्ड दिया। युवती ने बताया कि मुझसे उन्होंने के बारे में पूछा। मैंने उन्हें बताया कि कालेज पढ़ती हूं। जनता का अभिवादन करते हुए यात्रा आगे बढ़ी।

सोर्स :-“नईदुनिया”                                

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *