• June 5, 2026 5:02 am

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण कल से शुरू होगा

Share More

नई दिली. संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण कल से शुरू होगा। इस सत्र के दूसरे हिस्से में कुल सत्रह बैठकें आयोजित होंगी और सत्र अगले महीने की छह तारीख तक चलेगा। बजट सत्र एक महीने के लंबे अवकाश के बाद फिर से शुरू हो रहा है। इस दौरान संबंधित संसदीय स्थायी समितियों ने विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की अनुदान मांगों की जांच की। बजट सत्र के दूसरे भाग से पहले, राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन की सुचारू कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए आज नई दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई है।संसद का बजट सत्र 31 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के साथ शुरू हुआ था। बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी तक चला था और इस दौरान कुल 10 बैठकें आयोजित हुई थी


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *