• June 9, 2026 5:35 pm

सुरक्षा बलों ने झारखंड में भारी मात्रा में जब्त किया विस्फोटक, गुप्त सूचना के आधार पर चलाया तलाशी अभियान

Share More

17 जनवरी 2023 |  सुरक्षा बलों ने झारखंड के दुमका जिले से बड़ी मात्रा में विस्फोटक जब्त किए हैं। शक है कि इन्हें नक्सलियों ने छिपाकर रखा था। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को सशस्त्र सीमा बल और जिला सशस्त्र पुलिस ने संयुक्त रूप से व्यापक तलाशी अभियान चलाया और करकट्टा पहाड़ में मिट्टी के नीचे छिपाकर रखे गए विस्फोटक को जब्त कर लिया।

वहीं अंबर लकड़ा ने बताया कि जब्त किए गए विस्फोटकों में जिलेटिन की 200 छड़ें, 411 डेटोनेटर, कोडेक्स तार, पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी के 18 बैज, माओ के 31 बैज और 27 (नक्सल किताब) ‘नया प्रभात’ शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने संबंधित कानूनों में मामला दर्ज कर लिया है।

सोर्स :-” पंजाब केसरी”                  


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *