• April 25, 2024 3:49 am

सेंसेक्स 91 अंक चढ़कर 61,510 पर बंद हुआ, सरकारी बैंकों के शेयरों में तेजी रही

ByADMIN

Nov 23, 2022 ##Sensex

23 नवंबर 2022 |  हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार में मामूली बढ़त दिखी। सेंसेक्स 91 अंक या 0.15% चढ़कर 61,510 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 23 अंक या (0.13%) की तेजी रही। ये 18,267 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 16 शेयर में गिरावट और 14 में तेजी रही।

SBI, बजाज फाइनेंस, डॉ. रेड्डी 1% से ज्यादा चढ़े। पावर ग्रिड में 1.24% की गिरावट रही। टेक महिंद्रा और भारती एयरटेल करीब 0.5% टूटे। वहीं NSE के सेक्टोरेल इंडेक्स में सबसे ज्यादा 1.14% की तेजी निफ्टी मीडिया में रही। PSU बैंक इंडेक्स में 1.02% की तेजी रही। मेटल इंडेक्स 0.40% टूटा है।

लिस्टिंग के दिन 9% टूटा आईनॉक्स ग्रीन
आईनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज ने आज शेयर बाजारों में कमजोर शुरुआत की। ये 65 रुपए प्रति शेयर के इश्यू प्राइस के मुकाबले NSE पर 7.69% नीचे 60 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं BSE पर इसने 60.50 रुपए पर कारोबार करना शुरू किया। NSE और BSE दोनों पर ये 5.90 रुपए या 9.08% टूटकर बंद हुआ।

अमेरिकी बाजार तेजी में बंद
मंगलवार को अमेरिकी बाजार भी तेजी में बंद हुए थे। डाओ फ्यूचर्स 397.82 अंक या 1.18% की बढ़त के साथ 34,098.10 पर बंद हुआ, जबकि S&P 500 इंडेक्स 53.64 अंक या 1.36% की बढ़त के साथ 4,003.58 पर बंद हुआ था। नैस्डैक कंपोजिट भी 1.36% चढ़ा था।

सोने में गिरावट, रुपया कमजोर
वहीं सर्राफा बाजार में आज सोने में गिरावट देखने को मिली। 24 कैरेट सोना 52,418 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं चांदी की बात करें तो ये मजबूत होकर 61,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। आज रुपया डॉलर के मुकाबले 19 पैसे कमजार हुआ है।

मंगलवार को 274 अंक चढ़ा था बाजार
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 274 अंक चढ़कर 61,418 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 85 अंकों की तेजी रही, ये 18,244 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में तेजी रही, जबकि सिर्फ 4 शेयरों में गिरावट दिखी।

सोर्स :- “दैनिक भास्कर”                      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *