• June 10, 2026 12:49 am

सेंसेक्स 500 पॉइंट से ज्यादा गिरकर 58400 के नीचे पहुंचा, निफ्टी 200 अंक तक फिसला; मारुति के शेयर में तेजी

Share More

12 अप्रैल 2022 | सेंसेक्स और निफ्टी में हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्स 574.66 (0.97%) से ज्यादा की गिरावट के साथ 58,389.91 पर कारोबार कर रहा है। जबकि निफ्टी 200 (0.99%) अंक फिसलकर 17,477.80 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स 221 पॉइंट की गिरावट के साथ 58,743 पर खुला जबकि निफ्टी 90 अंक फिसलकर 17,584 पर खुला। आज सेंसेक्स और निफ्टी के ज्यादातर शेयर्स में गिरावट है। सेंसेक्स के डॉ रेड्डीज, सन फार्मा और NTPC मामूली बढ़त के साथ खुले।

सुबह 10.15 पर सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 4 में बढ़त और 26 में गिरावट रही।

सुबह 10.15 पर सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 4 में बढ़त और 26 में गिरावट रही।

मिडकैप और स्मॉल कैप में भी गिरावट
BSE के मिडकैप और स्मॉल कैप इंडेक्स में भी 400 पाइंट से ज्यादा की गिरावट है। मिडकैप में अडाणी पावर, राजेश एक्सपो और गोदरेज इंडिया सहित 7 शेयर्स में मामूली बढ़त है। जबकि यूनियन बैंक, टाटा पावर, माइंड ट्री, बजाज होल्डिंग, रुचि सोया और लोढ़ा के स्टॉक्स में गिरावट है। स्मॉल कैप में सेंडर मैंग्नीज, इंडिगो पेंट्स, जिंदल वर्ल्ड वाइड, एलिकॉन जिंदल कंपनी में तेजी है।

सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट
इसमें सबसे ज्यादा मेटल और रियल्टी में 2% से ज्यादा की गिरावट है। जबकि मीडिया, PSU बैंक के स्टॉक्स में 1% तक की गिरावट है। वहीं फार्मा, आईटी, FMCG और ऑटो में भी गिरावट है।

Source :- “दैनिक भास्कर”


Share More

Related Post

रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात
रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
19,000 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई, दो माह में 190 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *