21 अप्रैल 2022 | सेंसेक्स और निफ्टी में हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को बढ़त देखी जा रही है। सेंसेक्स 739.4 (1.30%) पॉइंट की बढ़त के साथ 57,776.90 पर और निफ्टी 204.40 (1.19%) अंक की बढ़त के साथ 17,340.95 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स में एशियन पेंट, रिलायंस और इंडसइंड बैंक के शेयर्स में बढ़त है।
सेंसेक्स आज 421.1 (0.74%) पॉइंट की बढ़त के साथ 57,458.60 पर खुला जबकि निफ्टी 97.70 (0.57%) अंक बढ़कर 17,234 पर खुला। आज सबसे ज्यादा बढ़त बैंक, रियल्टी और मीडिया के शेयर्स में है।
कोल इंडिया, इंडसइंड और रिलायंस ब्लू-चिप टॉप गेनर्स
अदाणी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी, लार्सन एंड टुब्रो और डिविज भी टॉप गेनर्स में से हैं। दूसरी ओर निफ्टी में 10 लूजर्स वाले स्टॉक्स में हिंडाल्को, नेस्ले, टाटा स्टील, बजाज ऑटो, जेएस डब्ल्यू स्टील और सिप्ला के शेयर्स सबसे ज्यादा गिरे।
मिड और स्मॉल कैप में भी बढ़त
BSE के मिड कैप और स्मॉल कैप दोनों में 100 पाइंट से ज्यादा की बढ़त है। मिडकैप में इंडिया होटेल, एयू बैंक, बायोकॉन, अडाणी पावर, JSW एनर्जी, ओबरॉय रियल्टी, अशोक लेलैंड में तेजी है। जबकि VBL, टाटा कंज्यूमर, जिंदल स्टील, ग्लेन मार्क और SAIL में गिरावट है। स्मॉल कैप में अतुल ऑटो, बजाज हिंद, गति, टाइम टेक्नो, जी मीडिया और 5 पैसा में बढ़त है।
PSU बैंक, रियल्टी और बैंक इंडेक्स में तेजी
निफ्टी के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 1 में गिरावट और 10 में बढ़त है। इसमें सबसे ज्यादा बढ़त PSU बैंक और रियल्टी में है। इसके बाद IT, FMCG, फार्मा, प्राइवेट बैंक, फाइनेंशियल सर्विस और ऑटो इंडेक्स में बढ़त है। जबकि मेटल में गिरावट है।
Source;- ‘’दैनिक भास्कर’
