• June 10, 2026 5:39 am

सेंसेक्स 740 पॉइंट की बढ़त के साथ 53468 पर खुला, निफ्टी 15925 के पार, IT शेयर्स में सबसे ज्यादा बढ़त

Share More

27 जून 2022 | हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बाजार बढ़त के साथ खुला। सेंसेक्स 740 पॉइंट की बढ़त के साथ 53,468 पर और निफ्टी 227 अंक की बढ़त के साथ 15,926 पर खुला। सबसे ज्यादा बढ़त IT स्टॉक्स में देखने को मिल रही है। वहीं इंडसइंड बैंक, डॉ रेड्डी, बजाज फाइनेंस और ICICI बैंक में 1-2% की तेजी है।

आज रुपया शुक्रवार को 78.34 प्रति डॉलर बंद के मुकाबले 11 पैसे ऊपर 78.23 प्रति डॉलर पर खुला।

सभी सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त
NSE के सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी है। सबसे ज्यादा 2.64% की बढ़त IT इंडेक्स में है। वहीं 1% तक की बढ़त वाले इंडेक्स में बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विस, मेटल, प्राइवेट बैंक और रियल्टी सेक्टर शामिल हैं। फार्मा और PSU बैंक में मामूली बढ़त है।

सोर्स;- ‘’दैनिकभास्कर’’


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *