• April 17, 2024 1:25 am

शिवराज सिंह चौहान ने ग्रामीण नल जल योजनाओं का शिलान्यास किया

ByPrompt Times

Oct 16, 2020
भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की 18 ज़िलों की 107 ग्रामीण नल जल योजनाओं

मध्यप्रदेश: भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की 18 ज़िलों की 107 ग्रामीण नल जल योजनाओं (लागत 117.98 करोड़ रुपए) का शिलान्यास किया।

प्रदेश के 18 जिलों के लिए 117.983 करोड़ रुपये की लागत की 107 ग्रामीण पेयजल योजनाओं में बैतूल जिले की 12, सीहोर जिले की 13, विदिशा जिले की 2, झाबुआ जिले की एक, खरगोन जिले की 8, बड़वानी जिले की 5, उज्जैन जिले की 6, शाजापुर जिले की 2, श्योपुर जिले की 2, दमोह जिले की 4, पन्ना जिले की एक, टीकमगढ़ जिले की 3, नरसिंहपुर जिले की 6, मंडला जिले की 2, सतना जिले की 4, छिंदवाड़ा जिले की 12, बालाघाट जिले की 17 तथा सिवनी जिले की 7 पेयजल योजनाएँ शामिल हैं। ये सभी पेयजल योजनाएँ चुनाव अप्रभावित जिलों की हैं। जिन जिलों में उप निर्वाचन हैं वहाँ के कार्य शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल नहीं किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *