bhilai
Business
india
indian
kerala
अंबिकापुर
आस पड़ोस
कांकेर
ग्वालियर
चंडीगढ़
जगदलपुर
जबलपुर
डिंडौरी,
देश
पेंड्रा
बिलासपुर
भोपाल
मनोरंजन
राष्ट्रीय
व्यवसाय
संपादकीय
30 मई 2022 | शनिवार को पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड की शुरुआती जांच में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आ रहा है। पंजाब पुलिस के पुलिस महानिदेशक वीके भवरा ने मीडिया से बातचीत के दौरान सिद्धू मूसेवालाक हत्याकांड में सीधे-सीधे लॉरेंस बिश्नोई और कनाडा स्थित गैंगस्टर लकी उर्फ गोल्डी बराड़ का हाथ होने की बात कही है। अब सवाल यह उठता है कि लॉरेंस बिश्नोई कौन था और उसका सलमान खान से क्या कनेक्शन रहा है? आइए जानते हैं...
क्या था सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई का कनेक्शन?
यह बात साल 2018 की है। जब लॉरेंस बिश्नोई जेल में बंद था और उसने बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। दरसअल उस दौरान सलमान खान पर काले हिरण का शिकार करने आरोप लगा था और अभिनेता, असिन के साथ फिल्म ‘रेडी’ की शूटिंग में व्यस्त थे। इसी दौरान गैंगस्टर लॉरेंस ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर अभिनेता सलमान खान पर हमले की पूरी योजना बनाई।
आगे क्या हुआ…
प्लान बनाते वक्त लॉरेंस बिश्नोई ने जिन हथियारों की बात की थी, उन हथियारों का कोई अरेंजमेंट नहीं हो पाया। जिसकी वजह से गैंगस्टर की योजना असफल हो गई और सलमान खान की जान बच गई। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो लॉरेंस बिश्नोई, सलमान खान से नाराज थे। काले हिरण के शिकार को लेकर सलमान खान पर क्रोधित थे।
Source;- “जागरण”
