• April 25, 2024 5:38 pm

सिद्धू मूसेवाला के SYL गीत ने 24 घंटे में पार किया ये आंकड़ा

ByADMIN

Jun 25, 2022 ##Sidhu Musewala's

 

25 जून 2022 | सिद्धू मूसेवाला बेशक इस दुनिया को अलविदा कह गए, लेकिन उनके गानों ने आज भी धूम मचाई हुई है। ऐसा ही सिद्धू मूसेवाला का नया गाना एस.वाई.एल., जो गत दिवस रिलीज हुआ है, ने भी खूब धूम मचाई है। मूसेवाला के इस गाने को 24 घंटों के दौरान 18 मिलियन लोग देख चुके हैं जिसे एक बड़ी कामयाबी हासिल माना जा रहा है। इस गाने में 12 लाख कमैंट्स और 2.5 मिलियन लाइक मिले हैं। 

बता दें कि गत दिवस यह गाना मूसेवाला टीम द्वारा रिलीज किया गया है। मूसेवाला की मौत के बाद यह उनका पहला गाना है, जो उन्होंने एस.वाई.एल. पर लिखा था। इस गाने को लेकर उनके फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस गाने में पंजाब में नहर के पानी का मुद्दा उठाया गया है। यह गाना हिमाचल, हरियाणा और बंदी सिंह की रिहाई से संबंधित है। 

सोर्स ;-“पंजाब केसरी” 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *