• June 10, 2026 2:28 am

अर्थव्यवस्था में बड़े सुधार के संकेत-IMF का अनुमान- दुनिया में सबसे तेज बढ़ेगी भारत की इकोनॉमी, इस बार 9.5% और अगले साल 8.5% रहेगी ग्रोथ रेट

Share More

13-अक्टूबर-2021  | कोरोना की दो लहरों से जूझने के बाद भारत की इकोनॉमी में सुधार दिखने लगा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने अनुमान जताया है कि भारत की ग्रोथ रेट अगले साल तक दुनिया में सबसे तेज रहेगी। IMF ने भारत के लिए साल 2021 में 9.5% और 2022 में 8.5% की आर्थिक ग्रोथ का अनुमान जताया है। इसके बाद साफ है कि भारतीय अर्थव्यवस्था कोरोना की चपेट से बाहर निकल रही है। IMF की चीफ इकोनॉमिस्ट गीता गोपीनाथ ने इस रिपोर्ट के रिलीज होने के बाद कहा कि भारत में वैक्सीनेशन तेजी से हुआ है। इससे अर्थव्यवस्था में तेज रिकवरी में मदद मिली है।

40 साल में पहली बार निगेटिव हुई थी ग्रोथ
वित्त वर्ष 2020-21 में 40 साल में पहली बार देश की आर्थिक ग्रोथ गिरकर निगेटिव 7.3% हो गई थी। हालांकि, कोरोना के मामलों में गिरावट के साथ अर्थव्यवस्था की गाड़ी ने भी रफ्तार पकड़ी। नतीजतन मौजूदा वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में आर्थिक ग्रोथ 20.1% के रिकॉर्ड पर पहुंच गई। हालांकि, इसकी वजह पिछले साल का कमजोर आधार और कारोबारी गतिविधियों में आई तेजी थी।

अमेरिका और चीन की ग्रोथ भारत से कम रहेगी
IMF मुताबिक अमेरिका की अर्थव्यवस्था की ग्रोथ 2021 में 6% और अगले साल 5.2% रहने का अनुमान है। वहीं, चीन की अर्थव्यवस्था 2021 में 8% और 2022 में 5.6% की दर से बढ़ सकती है।

ग्लोबल ग्रोथ 5.9% रहेगी
भारत के विकास दर के अनुमानों को इस साल के जुलाई पिछले अनुमान पर स्थिर रखा गया है। हालांकि यह अप्रैल के अनुमान के मुकाबले 1.6% कम है। IMF के मुताबिक, ग्लोबल ग्रोथ 2021 में 5.9% और 2022 में 4.9% रहने का अनुमान है।

RBI को भी 9.5% GDP ग्रोथ की उम्मीद
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (GDP) ग्रोथ का अनुमान 9.5% रखा है। वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में आर्थिक विकास दर 17.2% रहने का अनुमान जताया है।

Source;-“दैनिक भास्कर”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *