• April 26, 2024 12:33 am

सिविल अस्पताल में स्माइल इंडिया एनजीओ ने नवजन्मी बच्चियों को बांटे कंबल और खिलौने

By

Jan 19, 2021
सिविल अस्पताल में स्माइल इंडिया एनजीओ ने नवजन्मी बच्चियों को बांटे कंबल और खिलौने

मोगा/- सिविल अस्पताल में स्माइल इंडिया एनजीओ द्वारा जच्चा-बच्चा वार्ड में नवजन्मी बच्चियों को कंबल व खिलौने भेंट करके उनके स्वजनों को बेटी पैदा होने पर बधाई दी। इस मौके क्लब अध्यक्ष विक्रम सच्चर व चेयरमैन साहिल बांसल ने कहा कि उनकी क्लब द्वारा पंछियों की प्रजातियों को बचाने के लिए अलग अलग पार्कों में लगे वृक्षों पर पंछियों के लिए आर्टिफिशियल घोंसले लगाए जाते हैं। वहीं हर साल माघ महीने में सिविल अस्पताल में आकर नवजन्मी बच्चियों को गर्म कंबल व गिफ्ट भी दिए जाते हैं। स्माइल इंडिया एनजीओ द्वारा तीन लाख की लागत से सरकारी प्राइमरी स्कूल में बच्चों को पढ़ने के लिए नए कमरे का निर्माण भी करवाकर दिया है। साहिल बांसल ने बताया कि स्माइल इंडिया एनजीओ द्वारा पिछले 5 सालों की तरह इस साल भी सरकारी राकेश मंगला को सिरोपा डालकर बीजेपी में शामिल करते जिलाध्यक्ष विनय शर्मा व अस्पताल में 42 नव जन्मी लड़कियों और लड़कों को कंबल,खिलौने,रेवड़ी और मूंगफली देकर लोहड़ी मनाई गई और नव जन्मी बच्चियों के अभिभावकों को यह संदेश दिया कि हमें बच्चियों को आगे बढ़ाना चाहिए।क्योंकि बच्चियों के साथ ही हमारे देश और समाज की तरक्की होगी। इस मौके पर हर्ष बांसल, डॉ. पुनीत बांसल, शिवम वशिष्ठ, पंकज बांसल, सौरव बांसल, टिकू कंडा, राजेश गोयल, श्वेता गुप्ता, राजविदर कौर आदि मौजूद थे। प्रगतिशील महिला सभा ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका बुक्कनवाला रोड पर सोमवार को प्रगतिशील महिला सभा ने किसान महिला दिवस मनाया। किसान आंदोलन को समर्पित इस समागम में केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया।

जिला नेता हरजीत कौर, सुखजीत कौर व सिमरन कौर ने कहा कि महिला किसान संघर्ष का अहम हिस्सा हैं। महिलाएं किसानी मांगों के लिए हर कुर्बान देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी के ट्रैक्टर मार्च में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जाएगा। उन्होंने सरकार से तुरंत कृषि सुधार कानून रद करने की मांग की। इस मौके पर गुरदेव सिंह के अलावा भारी संख्या में यूनियन सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *