नई दिल्ली, 06 अप्रैल। सडक परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज राज्यसभा को सूचित किया कि पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधाओं द्वारा अब तक 11 हजार 25 वाहन स्क्रैप किए जा चुके हैं। एक प्रश्न के लिखित उत्तर में उन्होंने बताया कि इनमें 7 हजार 750 निजी वाहन और तीन हजार 275 सरकारी वाहन शामिल हैं।
श्री गडकरी ने कहा कि 24 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों ने बताया है कि करीब दो लाख 57 हजार सरकारी वाहन 15 वर्ष से अधिक पुराने हैं। उन्होंने बताया कि राज्यों को स्क्रैपिंग की विशेष सुविधा उपलब्ध कराने के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में सरकार ने पूंजी निवेश की योजना शुरू की है।
(वी. के. झा)
