• April 19, 2024 5:14 am

प्रदेश भाजपा ने टंडन के देहावसान पर गहन शोक व्यक्त किया

ByPrompt Times

Jul 22, 2020
भाजयुमो ने किया जिला अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की घोषणा

समूचे देश ने एक कुशल प्रशासक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, मुखर वक्ता व अध्येता को खो दिया : साय
भारतीय जनसंघ से भाजपा की राजनीतिक यात्रा को अब तक के सर्वोच्च मुक़ाम तक पहुँचाने में जीवन समर्पित कर दिया था

रायपुरभारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के देहावसान पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। भाजपा ने कहा है कि स्व. टंडन सच्चे अर्थों में संगठन-शिल्पी थे और भारतीय जनसंघ से भाजपा की राजनीतिक यात्रा को उन्होंने अब तक के सर्वोच्च मुक़ाम तक पहुँचाने में अपना जीवन समर्पित कर दिया था। विदित रहे, एक लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे राज्यपाल टंडन ने मंगलवार की तड़के सुबह लखनऊ में इलाज के दौरान आख़िरी साँस लीं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रदेश भाजपा-परिवार की ओर से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्व. टंडन के निधन को भाजपा की अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उनके निधन से न केवल उत्तरप्रदेश व मध्यप्रदेश, अपितु समूचे देश ने एक कुशल प्रशासक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, मुखर वक्ता व अध्येता को खो दिया है। उनके निधन से उपजा शून्य कभी भरा न जा सकेगा। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलजी और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के सान्निध्य में स्व. टंडन ने संगठन को खड़ा किया और अपने पुरुषार्थ व प्रतिभा से उन्होंने राजनीति में सामान्य कार्यकर्ता से राज्यपाल तक का सफ़र तय किया था। श्री साय ने स्व. टंडन की आत्मा की चिरशांति की प्रार्थना कर शोक-संतप्त टंडन परिवार के प्रति प्रदेश भाजपा की ओर से अपनी गहन संवेदना संप्रेषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *