• April 19, 2024 2:45 pm

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम कोंडागांव में आयोजित मौन धरना में हुए शामिल

ByPrompt Times

Oct 5, 2020
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम कोंडागांव में आयोजित मौन धरना में हुए शामिल
  • हाथरस की घटना में शामिल अपराधियों को योगी सरकार के द्वारा दिए जा रहे संरक्षण के विरोध में कांग्रेस का प्रदेश भर में मौन प्रदर्शन

रायपुर/05 अक्टूबर 2020 छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय में एक दिवसीय मौन धरना आयोजित कर उत्तर प्रदेश की हाथरस में हुई दुष्कर्म की घटना और योगी सरकार के द्वारा अपराधियों को बचाने की, की जा रही प्रयासों का विरोध किया गया। पीड़िता को न्याय दिलाने एवं पीड़िता के परिवार को धमकाने चमकाने वाले अधिकारियों और अपराधियों को संरक्षण देने वालों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की गई। प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम कोंडागांव जिले में आयोजित जिला स्तरीय मौन सत्याग्रह आंदोलन में शामिल हुए।रायपुर जिला में आयोजित मौन सत्याग्रह आंदोलन में विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक कुलदीप जुनेजा, विधायक विकास उपाध्याय, कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, पूर्व विधायक रमेश वर्ल्यानी, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, रायपुर शहर जिलाध्यक्ष गिरीश दुबे, रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष उधो वर्मा, सभापति प्रमोद दुबे, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारिणी सदस्य शकुन डहरिया, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, संचार विभाग सदस्य सुमीत दास, पार्षद सतनाम पनाग, आशा चौहान, देवकुमार साहू, कमरान अंसारी, प्रशांत ठेंगरी, सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे। हाथरस में हुए घटना के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण एवं शहर के द्वारा मौन सत्याग्रह एवं मौन रैली निकाली गई। यह रैली गांधी प्रतिमा से शुभारंभ होकर पटेल चौक शनिचरी बाजार से होते हुए इंदिरा प्रतिमा के पास समापन हुआ। इस कार्यक्रम में जिले के प्रभारी श्री गिरीश देवांगन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मल कोसरे एवं गया पटेल सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण बिलासपुर द्वारा आज मौन सभा का आयोजन किया गया जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष विजय केसरवानी जिला कांग्रेस कमेटी शहर के अध्यक्ष प्रमोद नायक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव संसदीय सचिव रश्मि सिंह ठाकुर महापौर रामशरण यादव जिला पंचायत के अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान पूर्व विधायक सियाराम कौशिक पूर्व महापौर श्रीमती वाणी राव पूर्व महापौर श्री राजेश पांडे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तैयब हुसैन विनोद साहू अरविंद शुक्ला अजय यादव सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित थे।मौन सत्याग्रह आंदोलन सरगुजा जिला में कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत, लुंड्रा विधायक, डॉ प्रीतम राम, सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य अनीमा केरकेट्टा, विजय सिंह, माघवेंद्र सिंह, वायु श्री सिंह, जनपद अध्यक्ष ननकी सिंह, सुनील मिश्रा, उत्तम राजवाड़े, पारस राजवाड़े, दीक्षित शर्मा, अतुल तिवारी, परमेन्द्र, रामप्रकाश सिंह, उमाशंकर, नरेंद्र गुप्ता, गणेश यादव समेत अनेक कांग्रेसजन कार्यकर्ता मौजूद रहे।मौन सत्याग्रह आंदोलन जगदलपुर शहीद स्मारक सिरहासार चौक में जिला स्तरीय मौन सत्याग्रह आंदोलन किया। आंदोलन में संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचन्द जैन, महापौर सफिरा साहू, अध्यक्षद्वय राजीव शर्मा, बलराम मौर्य, जिला महामंत्री अनवर खान, राजीव नारंग, फ़तेह सिंह परिहार, गौरनाथ नाग, महादेव नाग, राजेश चौधरी, सामु कश्यप, योगेश पाणिग्राही, सुभाष गुलाटी, पूरन ठाकुर, हरिशंकर सिंह, सुरेंद्र झा, रमेश माधवानी, जानकी राम सेठिया, शहनाज बेगम, आमना बेगम, सुषमा कश्यप, कोमल सेना, माधुरी शर्मा, बटोही शर्मा, अफ़रोज़ा बेगम, लता निषाद, अनिमा अधिकारी, अपर्णा बाजपई, दीपा नाग, ललिता राव, सुशीला बघेल, गायत्री मंगराज, काजल, गणेश कावड़े, वीर सिंह, परदेशी बघेल, मन्ध्र गोयल, मुन्ना कश्यप, दीनबन्धु मौर्य, मुन्ना बघेल, शकुंतला, सन्तोष सेठिया, राकेश मौर्य, कैलाश नाग, सीमाब खान, अनूप तिवारी, ज्ञानेंद्र चौहान, आनन्द मिश्रा, कमलेश पाठक, जगमोहन बघेल, महेश ठाकुर, राजकुमार सेठिया, संदीप दास, बंटी भदौरिया, प्रभु राम, उस्मान रज़ा, धनुरजय, अरुण गुप्ता, सनाउल रज़ा, मधु निषाद, दुर्योधन कश्यप, प्रेम ठाकुर जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारीगण सेवादल, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई सहित प्रकोष्ठ एवं विभाग के पदाधिकारी व नगर निगम के पार्षदगण एवं त्रि-स्तरीय पंचायत के समस्त जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कांग्रेसी व कांग्रेस के कार्यकर्तागण उपस्थित थे।   मौन सत्याग्रह आंदोलन जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार जिला मुख्यालय के अंबेडकर चौक स्थित अंबेडकर जी की प्रतिमा के सामने आयोजित किया गया।आंदोलन में पूर्व विधायक जनकराम वर्मा ,राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र शर्मा जी, बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष विद्याभूषण शुक्ला महिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरी भृगु  सहित युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, एवं सभी प्रकोष्ठों, मोर्चा संगठनों के पदाधिकारी,कार्यकर्ता उपस्थित थे।मौन सत्याग्रह में भटगांव विधायक एवं संसदीय सचिव पारस नाथ राजवाड़े, नगरपालिका अध्यक्ष के के अग्रवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती राजवाड़े, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामकृष्ण ओझा, जिला महामंत्री राजीव सिंह, शहर काँग्रेस अध्यक्ष संजय डोसी, युंका जिलाध्यक्ष जफर हैदर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीप्ति स्वाई, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण आनंद कुँवर, प्रदेश सचिव इस्माइल खान, प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस छंदा श्री, रामानुजनगर ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप साहू, एल्डरमेन मनोज डालमिया, जिला अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ अजय अग्रवाल, शान्तु डोसी, आकाश साहू, जिला पंचायत सभापति शशि सिंह, कुसुमलता राजवाड़े, भावना सिंह, सुनीता खाखा,चंदा सिंह, विमला सिंह एवं कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए।हाथरस की घटना के विरोध में प्रदेश के सभी कांग्रेस जिला संगठन एवं ब्लॉक संगठन में मौन धरना प्रदर्शन हुआ। 

धनंजय सिंह ठाकुर
प्रवक्ता
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *