• April 25, 2024 1:20 am

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं

By

Jan 25, 2021
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम 26 एवं 27 अगस्त का दौरा कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

प्रेस विज्ञप्ति

  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर/25 जनवरी 2021। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुये कहा है कि हमें गर्व है कि हम उस कांग्रेस पार्टी के सदस्य है जिसने भारत की आजादी से लेकर देश के नव निर्माण में अपना योगदान दिया। जब कांग्रेस से दीगर विचारधाराओं के लोग भारत की आजादी को दिवास्वप्न कह कर कांग्रेस के द्वारा लड़ी जा रही स्वतंत्रता आंदोलन का मखौल उड़ाते थे तब कांग्रेस नेताओ ने न सिर्फ आजाद भारत अपितु आधुनिक भारत की परिकल्पना की। कांग्रेस ने इसे साकार करके भी दिखाया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की सर्वागीण विकास के लिए कांग्रेस की प्रतिबद्धता और सबके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का संकल्प हम सब कांग्रेसजन आज गणतंत्र दिवस पर दोहराते हैं।
धनंजय सिंह ठाकुर

प्रवक्ता

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *