• April 24, 2024 9:49 am

राज्य स्तरीय उन्नीसवीं निशानेबाजी प्रतियोगिता का होगा आयोजन

By

Feb 22, 2021
ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप के लिए होगा निशानेबाजों का चयन

रायपुर,22/02/21 सोमवार। छत्तीसगढ़ प्रदेश रायफल एसोशिएशन द्वारा राज्य स्तरीय उन्नीसवीं निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। संघ के पदाधिकारियों ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए इस प्रतियोगिता के अंतर्गत आने वाली विभिन्न स्पर्धाओं की अलग-अलग श्रेणियों में होने वाले खेल के बारे में जानकारी दी।

इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि, छत्तीसगढ़ प्रदेश रायफल एसोशिएशन तथा जिन्दल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाली निशाने बाज़ी राज्य स्तरीय खेल का आयोजन 27 फरवरी 2021 से किया जा रहा है। यह आयोजन प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी हो रहा हैl इस प्रकार इन खेलों की रोचकता में 22 बोर राइफल, एयर राइफल, एयर पिस्टल की प्रतियोगीताएं आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता के तहत ईस्ट जोन में जो क्वालीफाई होंगे उनका चयन नेशनल के लिए किया जाएगा। इसका प्रतियोगिता अप्रैल में आयोजित किया जाएगा।

संघ के महासचिव राकेश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि, इस प्रतियोगिता का आयोजन 2002 से किया जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी उन्नीसवीं राज्य स्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन माना कैंप स्थित चतुर्थ सशस्त्र बल बटालियन में किया जा रहा है। इसमें 50 मीटर, 10 मीटर और 25 मीटर रायफल पिस्टल प्रतियोगिता रहेगी। महिला और पुरुष व आयु के अनुसार अलग अलग प्रतियोगिता रहेगी। इस प्रतियोगिता में को खिलाड़ी भारतीय राष्ट्रीय रायफल संघ के निर्धारित मापदंडों का स्कोर बना लेंगे उनका चयन ईस्ट जोन शूटिंग चैम्पियनशिप में होगा। इसका आयोजन 11 से 14 मार्च तक पश्चिम बंगाल में होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *