• April 25, 2024 4:27 am

रोका छेका अभियान को बनाये प्रभावी-कलेक्टर

ByPrompt Times

Jul 18, 2020
रोका छेका अभियान को बनाये प्रभावी-कलेक्टर

बलौदाबाजार | जिला कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने रोका छेका अभियान को सफल बनाने के निर्देश सभी जनपद पंचायत सीईओ एवं सभी नगरपालिका नगर पंचायत सीएमओ को दिये हैं। उन्होंने कहा कि गाँवो में जनपद सीईओ एवं नगरो में सीएमओ की जिम्मेदारी हैं कि खुले में जानवर ना घूमे उन्हें सुनिश्चित तरीके से गौठानो तक कि पहुचाने की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की हैं। लगातार आम लोगों के द्वारा शिकायत मिल रहीं हैं कि नगरीय निकाय में रोका छेका पर प्रभावी कार्य  नहीं किया जा रहा हैं। इसके लिए आज सभी जनपद सीईओ एवं सीएमओ को नोटिस जारी करतें हुए इस कार्य मे जरा भी लापरवाही नही बरतने के निर्देश कलेक्टर ने दिये हैं।उल्लेखनीय हैं कि रोका छेका छत्तीसगढ़ की पुरातन संस्कृति का हिस्सा हैं। जिसके जरिये किसानों अपने फसल की तैयारी के दौरान खुले जानवरों से फसल को बचाने के लिए रोका छेका का कार्य करतें हैं। यह एक सामुहिक प्रयास होता है जिसके द्वारा पशु मालिक अपने घर मे पशुओं को बांध कर रखते हैं। वह खुले में ना घूमे ना ही किसी भी के खेतों में जानवर फसलों को बर्बाद ना करें। राज्य सरकार द्वारा बनाये गये गौठानो में पशुओं की देखभाल सुनिश्चित तरीके किया जा रहा हैं।

अशोक कुमार टंडन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *