• April 26, 2024 2:25 am

मूंगफली की जोरदार आवक-गोंडल मार्केट में मूंगफली की आय बढ़ी, दोनों तरफ एक किमी तक लंबी कतार

13-अक्टूबर-2021  | सौराष्ट्र में अग्रिम माने जाने वाले गोंडल मार्केट यार्ड में नई मूंगफली का सीजन शुरू हो गया है। मूंगफली की आवक में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। गोंडल मार्केटिंग यार्ड के बाहर दोनों तरफ मूंगफली भरे वाहनों की लगभग एक किलोमीटर तक लंबी कतार देखने को मिल रही है। यार्ड में मूंगफली की आवक शुरू होते ही लगभग 1 लाख बाेरी मुुंगफली की दर्ज की गई है। जिससे यार्ड के कर्मचारियों के कामकाज पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। सौराष्ट्र में इस साल मूंगफली का उत्पादन बड़े पैमाने पर हुआ है। मूंगफली की बिक्री के लिए सौराष्ट्र के किसान गोंडल यार्ड पहुंच रहे है। गोंडल यार्ड में सौराष्ट्र के अन्य यार्डों की तुलना में दाम भी अच्छा मिल रहा है। इसलिए गोंडल मार्केट यार्ड में मूंगफली की आवक बढ़ गई है। फिलहाल 20 किलो मुंगफली का दाम 800 रुपए से लेकर 1361 रुपए तक बताया जा रहा है।

Source;-“दैनिक भास्कर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *