• April 17, 2024 2:06 am

सूरत कलेक्टर ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर-सूरत से चारधाम यात्रा पर गए 16 लोग सुरक्षित, घर के लिए हुए रवाना

20 अक्टूबर 2021 | उत्तराखंड में भारी बारिश से कई स्थानों प भूस्खलन के चलते चारधाम की यात्रा स्थगित कर गई है। इससे केदारनाथ और गौरीकुंज क्षेत्र में कई श्रद्धालु फंस गए हैं। गुजरात के 80 से 100 लोगों के फंसे होने की आशंका है। सूरत और दक्षिण गुजरात के जो लोग वहां फंसे हैं उनके लिए कलेक्टर आयुष ओक ने मंगलवार को हेल्पलाइन नंबर 1077 और 0261-2663200 नंबर जारी किए। उत्तराखंड सरकार से सीधे मदद के लिए 0135-2710334 और 0135-2710335 नंबर जारी किए हैं। मंगलवार देर शाम कलेक्टर ने एक फोटो साझा कर बताया कि सूरत से चार धाम यात्रा पर गए 16 लोग सुरक्षित हैं और वे घर के लिए रवाना हो चुके हैं। दूसरी तरफ भाजपा प्रदेश भाजपाध्यक्ष सीआर पाटिल ने उत्तराखंड पर्यटन विभाग से फोन पर बातचीत करके वहां फंसे यात्रियों की जानकारी ली। पाटिल ने कहा कि प्राकृतिक आपदा में गुजरात के 80 से 100 यात्री फंसे हुए हैं।

Source :-दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *