14 अप्रैल 2023 | गोवर्धन पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती बिलासपुर दौरे पर हैं. जहां उन्होंने बुधवार को सीएमडी कॉलेज मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने इस अवसर पर सनातन धर्म, अध्यात्म, पर्यावरण, गौरक्षा, व्यापार, राजनीति, धर्म, शास्त्र और आदर्श जीवन सहित अनेक विषयों पर जनसभा को संबोधित किया. जगतगुरु स्वामी शंकराचार्य मंगलवार 11 अप्रैल को शाम 6 बजे बिलासपुर पहुंचे जहां रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं ने उनका जमकर स्वागत किया. इसके बाद 12 अप्रैल बुधवार को सुबह भगवान मंगलम में दीक्षा कार्यक्रम में शामिल हुए जहां शहरवासियों ने उनसे आशीर्वाद लिया
शंकराचार्य जगतगुरु स्वामी शंकराचार्य ने सीएमडी कॉलेज ग्राउंड में विशाल जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा की कोई भी विकृति जब चरम सीमा पर पहुंचती है तो संस्कृति का मार्ग प्रशस्त होता है. उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि विकास के नाम पर अंधाधुंध कार्य हो रहे हैं. इससे चंद्रमा की सतह भी धंस गई है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि हम विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन प्रकृति के नियमों को साथ लेकर विकास होना चाहिए. पृथ्वी के धारक तत्वों की विकृति और विलुप्ति ही विकास की परिभाषा बन गई है. उन्होंने पृथ्वी के सात धारक तत्व बताते हुए कहा कि इन धारक तत्वों को बिना नुकसान किए ही विकास किया जाना चाहिए.
झूलेलाल मंगलम में आयोजित हुआ दीक्षा कार्यक्रम
12 अप्रैल को सुबह उन्होंने बिलासपुर के तिफरा स्थित झूलेलाल मंगलम में सम्मानित धर्म प्रेमियों और आस्थावान श्रद्धालुओं को बड़ी संख्या में दीक्षा प्रदान की. इस अवसर पर स्वामी ऋषि ब्रह्मचारी जी, स्वामी निर्विकल्पानंद जी महाराज, नगर विधायक शैलेष पांडे, बिलासपुर सांसद अरुण साव, तखतपुर विधायक रश्मि सिंह, विधायक रजनीश सिंह, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, अभय नारायण राय, चंद्रचूड़ त्रिपाठी, संदीप पांडे, विधायक धरमलाल कौशिक, कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला, सियाराम कौशिक, प्रमोद नायक, विवेक बाजपेई, डॉ. मखीजा, डॉ. विनोद तिवारी, सिंधी समाज के प्रमुख साईं लाल दास जी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.
सोर्स :-“न्यूज़ 18 हिंदी|”
