नगर पालिक निगम,रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे ने समस्त नागरिकों को दीपावली पर्व के पावन अवसर पर अपनी अग्रिम शुभकामनाएं दीं हैं। सभापति ने नागरिकों के जीवन में सुखसमृद्धि स्वास्थ्य शांति प्रदान करने की कामना महालक्ष्मी माता से पावन अवसर पर की है। सभापति ने नगर निगम रायपुर की ओर से समस्त राजधानीवासियों से दीपावली पर्व में मिट्टी के दीए जलाकर प्रकृति एवं पर्यावरण का संरक्षण राजधानी शहर में करने के कार्य में आगे आकर भागीदार बनने का आव्हान सभी नागरिको से किया है। सभापति ने सभी नागरिकों को दीपावली पर्व सहित अन्नकूट गोवर्धन पूजा, भाईदूज के पावन पर्व अवसर पर भी अग्रिम शुभकामनाएं दी है।
सभापति ने दीपावली पर्व के अवसर पर आव्हान करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को नगरहित में चाहिये कि वह शहर को एक स्वच्छ, स्वस्थ व सुंदर राजधानी के रूप में विकसित करने सकारात्मक सोच के साथ भागीदार बनने का आव्हान किया है । सभापति ने नगर निगम की ओर से राजधानी शहर के निवासी समस्त नागरिको से मास्क लगाने, सामाजिक दूरी नियम का पालन करने, सेनेटाईजर का उपयोग करने एवं स्वयं, स्वयं के परिवारजनों सहित सभी लोगो के जनस्वास्थ्य हित में सकारात्मक सोच के साथ आगे आकर भागीदार बनने एवं रायपुर शहर में नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण को प्रभावी तरीके से रोकथाम करने का प्रण लेने का आव्हान किया है।