• April 24, 2024 4:22 pm

जरूरतमंद निशुल्क ले जाएं वस्त्र, बर्तन व अन्य सामान

ByPrompt Times

Apr 12, 2021

जिला ऊना में मानव कल्याण समिति नि:स्वार्थ भाव से समाजसेवा में जुटी है। समिति ने देहलां में एक ऐसा कार्यालय खोला है, जहां कोई भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए सामान दे सकता है। जरूरतमंद सामान निशुल्क ले भी जा सकता है। समिति के साथ मैहतपुर बसदेहड़ा, देहलां, चड़तगढ़, फतेहपुर, छतरपुर टाडा, भटोली, जखेड़ा, बनगढ़, चताड़ा, रक्कड़ और ऊना शहर के लोग जुड़े हैं।

समिति कोरोना काल के पहले से ही असहायों की मदद करती आ रही है। इसके अलावा स्वास्थ्य, पर्यावरण क्षेत्र के लिए भी काम कर रही है। हालांकि, कोई सरकारी मदद या ग्रांट अभी तक नहीं मिली है। फिर भी समिति अब तक 28 से 29 गरीब लड़कियों की शादी में राशन का प्रबंध और 12 से 13 लोगों की इलाज में मदद कर चुकी है। समिति के संयोजक संजीव कुमार सोनी ने बताया कि मानव कल्याण समिति के कार्यालय देहलां से बाबा नानक तेरा ही तेरा मुफ्त वस्त्र केंद्र से कोई भी बर्तन, कपड़े ले सकता है।

किसी भी माध्यम से जरूरतमंद की मदद करने का प्रयास रहता है। इस नेक कार्य के लिए उनके साथ मास्टर नीरज कुमार, एडवोकेट अभिनव शर्मा, व्यापार मंडल के प्रधान सुभाष ऐरी, दीपक मनोचा, संजय लाला, केएल पुरी, प्रदीप कतनौरिया, अवतार कृष्ण, रमन भारद्वज, हर्ष बाली, जैन ब्रदर, सतीश लाला,  सुशील लाला, शंभू द्विवेदी, विनय धीमान, रोहित धीमान, जसवीर लाली अन्य कई सदस्य जुड़े हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *