• June 9, 2026 5:38 pm

तेलंगाना में दसवीं कक्षा तक तेलुगू विषय अनिवार्य

Share More

16  जून 2022 | तेलंगाना सरकार ने इस शैक्षणिक सत्र (2022-2023) की शुरुआत से पहली से दसवीं कक्षा तक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), इंडियन सर्टिफिकेट आफ सेकेंडरी एजुकेशन (आईसीएसई), आईबी और अन्य बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में तेलुगू को दूसरी भाषा के रूप में अनिवार्य कर दिया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा एक परिपत्र जारी किया गया, जो राज्य सरकार के तेलंगाना (स्कूलों में अनिवार्य रूप से तेलुगू का शिक्षण) अधिनियम 2018 को चरणबद्ध तरीके से लागू करने के हिस्से के रूप में आया है।
परिपत्र के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2022-23 से दसवीं कक्षा तक अनिवार्य विषय के रूप में तेलुगू को लागू करने के नियमों का उल्लंघन तेलंगाना राज्य में गंभीरता से देखा जाएगा। इस पर राज्य सरकार द्वारा दिए गए अधिनियम और दिशानिर्देशों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने तेलुगू की दो पाठ्यपुस्तकें तैयार की हैं। एक तेलुगू भाषी विद्यार्थियों के लिए और दूसरी उन बच्चों के लिए जिनकी मातृभाषा तेलुगू नहीं है। राज्य सरकार ने आगाह किया कि नियम का पालन न करने से स्कूलों को जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) पर गंभीर असर पड़ेगा।

सोर्स;-“हिंदुस्तान”  


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *