• April 20, 2024 8:46 am

लोनावाला के खूबसूरत हिल्स एवं प्रकृति से परिपूर्ण स्थान भाग – 1, जहां के नजारे आपके मन को रोमांचित कर देंगे

ByPrompt Times

Sep 26, 2020
लोनावाला के खूबसूरत हिल्स एवं प्रकृति से परिपूर्ण स्थान भाग - 1, जहां के नजारे आपके मन को रोमांचित कर देंगे

लोनावाला पर्यटन स्थल महाराष्ट्र के पुणे जिले में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। लोनावाला टूरिस्ट प्लेस 622 मीटर की ऊँचाई पर सह्याद्री पर्वतमाला पर है और यह पर्वतमाला दक्कन के पठार और कोंकण तट को अलग करने में अपनी भूमिका निभाता हैं। लोनावाला दर्शनीय स्थल महाराष्ट्र राज्य के शीर्ष हिल स्टेशनों में से एक है और महाराष्ट्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में अपनी एक अलग ही छाप छोड़ी हैं। लोनावाला हिल स्टेशन 38 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ हैं। यदि आप पुणे और मुंबई के आसपास किसी पर्यटन स्थल की तलाश में हैं तो लोनावाला एक आदर्श स्थान हैं।

राजमाची पॉइंट

लोनावाला में घूमने लायक जगह राजमाची पॉइंट लोनावाला रेलवे स्टेशन से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर खंडाला में घाट के शुरुआती बिंदु से पूर्व पुणे-मुंबई राज्यमार्ग पर स्थित है। राजमाची प्वाइंट लोनावाला और लोंवला के शीर्ष पर्यटन स्थलों में शामिल हैं। राजमाची प्वाइंट को यह नाम मिलने की वजह अविश्वसनीय मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के राजमची किला का इस बिंदु के विपरीत स्थित होना है। राजमाची पॉइंट राजमची किले के आसपास की घाटी और झरनों के आकर्षित दृश्य प्रस्तुत करता है। राजमाची प्वाइंट में एक दर्शनीय मंदिर और बच्चों के लिए सुन्दर पार्क है। फिल्म निर्माताओं के लिए भी राजमाची पॉइंट एक प्रसिद्ध क्षेत्र है।

लायंस पॉइंट

लोनावाला में घूमने का स्थान लायंस पॉइंट लोनावाला रेलवे स्टेशन से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर भुशी डैम और आमबी घाटी के बीच स्थित एक खूबसरत स्थान हैं। लायंस पॉइंट का दृश्य देखकर मन मन्त्रमुग्ध हो जाता हैं। मानसून के मौसम में कई छोटे-छोटे झरने, हरी-भरी पहाड़ियाँ और झीलें इस स्थान की सुन्दरता में चार चाँद लगा देते हैं।

लोहागढ़ का किला

लोनावाला से लगभग 11 किलोमीटर की दूरी पर स्थित लोहागढ़ का किला भारत के महाराष्ट्र राज्य में लोनावाला क्षेत्र में सह्याद्री पहाड़ियों पर स्थित एक ऐतिहासिक किला हैं। लोनावाला के सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में शामिल यह किला 1050 मीटर की ऊँची पहाड़ी पर स्थित हैं और यह किला इंद्रायणी बेसिन को पवन बेसिन से दूर करता हैं। लोहागढ़ का किला पुणे और मुंबई के पास ट्रेकिंग करने के लिए शानदार स्थानों में से एक है।

भजा गुफाएं

लोनावाला के देखने लायक जगह भजा गुफाएं या भजे गुफाएं 22 वीं शताब्दी ईसा पूर्व की मानी जाती हैं जोकि 22 रॉककट गुफाओं का ग्रुप है। भजा गुफाएं शैली और स्थापत्य डिजाइनों में कार्ला गुफाओं की तरह ही प्रतीत होती है। भजा गुफा के अन्दर सूर्य नारायण और इंद्र देव की प्रतिमा स्थापित हैं।

कर्नाला पक्षी अभयारण्य

कर्नाला पक्षी अभयारण्य भारत के महाराष्ट्र राज्य के रायगढ़ जिले में पनवेल नामक स्थान पर स्थित है। यह अभ्यारण मुंबई शहर के पास स्थित पिकनिक स्पॉटो में से एक है और लोनावाला से लगभग 56 किलो की दूरी पर स्थित हैं। कर्नाला को वर्ष 1968 में पक्षी अभ्यारण का दर्जा दिया गया था। सबसे दिलचस्प बात यह हैं कि यह पक्षी अभ्यारण कर्नाला किले के नीचे स्थित है जिससे पर्यटन के लिहाज से अधिक प्रसिद्ध हैं। कर्नाला पक्षी अभ्यारण में निवासी और प्रवासी पक्षियों का घर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *