• June 9, 2026 6:56 pm

मुख्यमंत्री ने लिया किसान बालाराम के घर की बाड़ी के कोईलार और चेंच भाजी का स्वाद

Share More

4 जुलाई 2022 |गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के सकोला गांव में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसान बालाराम के घर में कोईलार, चेंच तथा मुनगा भाजी का स्वाद लिया।

बारिश के मौसम में अरहर की दाल, चावल और उड़द बड़ी के साथ स्वादिष्ट भाजी का सेवन वाकई मन को प्रसन्न करने वाला था। घर की सदस्य और सकोला गांव की सरपंच हीरामती ने बताया कि घर के पीछे ही बाड़ी है जिसमें मुनगा, चेंच भाजी, कोइलार भाजी, भिंडी, बरबट्टी आदि सब्जियां लगाएं हैं। हीरामती ने मुख्यमंत्री को अपने ही घर की बाड़ी की चेंच, कोईलार और मुनगा भाजी खिला कर प्रसन्न कर दिया।

सरपंच हीरामती ने बताया कि शासन की “नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी योजना से किसानों को काफी लाभ मिला है। बाड़ी योजना से प्रेरित होकर गांव का हर किसान घर के पीछे खाली जमीन पर सब्जी-बाड़ी लगा रहे हैं जिससे घर के लोगों को न केवल पौष्टिक एवं ताजी सब्जियां मिल रही हैं बल्कि इनकी बिक्री से कमाई भी हो रही है।

Source;-“नईदुनिया”     


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *