4 मई 2023 ! कंपनी कॉग्निजेंट ने 3,500 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फैसला किया है। इसके अलावा कंपनी खर्चे घटाने के लिए अपने कुछ ऑफिस को भी बंद करेगी। कॉग्निजेंट अमेरिका की कंपनी है, लेकिन भारत में इसके संचालन का एक बड़ा हिस्सा है। अमेरिका समेत यूरोपीय देशों में छाई मंदी के कारण IT कंपनियों की कमाई पर असर पड़ा है। फिलहाल कॉग्निजेंट में 3 लाख 55 हजार 300 कर्मचारी हैं।
कॉग्निजेंट के रेवन्यू में गिरावट
कॉग्निजेंट ने साल-दर-साल आधार पर मुनाफे में मामूली 3% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, कंपनी का रेवन्यू 4.81 अरब डॉलर पर आ गया। रेवन्यू में साल-दर-साल 0.3% की गिरावट आई है।
मेटा और IBM में भी छंटनी
फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप की पेरेंट कंपनी मेटा 10 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी। ये छंटनी इसी महीने यानी मई से शुरू होगी। मेटा ने इससे पहले 11 हजार कर्मचारियों को निकाला था, जो पूरी वर्कफोर्स का 13% था।
टेक कंपनी इंटरनेशनल बिजनेस मशीन्स कॉर्प (IBM) हायरिंग रोककर AI जॉब डेवलप करने की योजना बना रही है। कंपनी के CEO अरविंद कृष्णा ने ब्लूमबर्ग को दिए एक इंटरव्यू में कंपनी के प्लान का खुलासा किया था। अरविंद ने कहा था कि अभी कंपनी में नॉन कस्टमर फेसिंग रोल में लगभग 26,000 वर्कर्स हैं। मैं अगले 5 साल में AI और ऑटोमेशन से 30% एम्प्लॉइज को रिप्लेस होते हुए देख रहा हूं।’ इसका मतलब IBM लगभग 7800 एम्प्लॉइज को AI से रिप्लेस कर सकता है।
सोर्स :- “दैनिक भास्कर”
