• April 25, 2024 10:43 am

जिंदा बकरी निगल गया अजगर: जंगल से गांव में आए 12 फीट के अजगर से फैली दहशत, झपट्टा मार बकरी खा गया- टीम ने पकड़ा तो वापस उगला

ByPrompt Times

Jul 29, 2021

29-जुलाई-2021 | चित्तौड़गढ़ के बेगूं क्षेत्र में खाने की तलाश में एक 12 फिट का अजगर गांव में घुस गया। अजगर एक बकरी को निगल गया। बकरी चरा रहा ग्रामीण अजगर को देखकर बुरी तरह डर गया। उसने अपने साथी को जानकारी दी। दोनों ने ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई।

वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ा।

भीड़ को देख कर एक बार तो अजगर झाड़ियों के पीछे चला गया। ग्रामीणों को जाते देख दोबारा आकर बकरी को निगल गया। मौके पर वन विभाग की टीम ने पहुंच कर अजगर को रेस्क्यू किया। बकरी खाने के बाद सांप का वजन 50 किलो का हो गया। उसको उठाने के लिए रेस्कयू टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। अजगर को जंगल में छोड़ने के लिए ले जाया गया। अजगर ने कट्टे में ही बकरी को उगल दिया। कट्टे से निकाले जाने के बाद वो जंगल की तरफ चला गया।

घात लगाए बैठा था अजगर, बकरी को पास आता देख बनाया शिकार
घटना बेगूं उपखंड के डोराई ग्राम पंचायत के जल सागर बांध के पास की है। ग्रामीण अपनी बकरियों को चरा रहा था। 12 फीट का अजगर घात लगाए बैठा था। बकरी को अपने पास आते देख झपट्टा मार रहा था। चरवाहे ने उसे देख लिया। तब तक अजगर ने बकरी को मार दिया था। सूचना मिलने पर आसपास के कई ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों को देखकर अजगर बकरी छोड़कर झाड़ियों के पीछे चला गया। जब ग्रामीण इधर-उधर हो गए तो वह दोबारा आकर बकरी को निगल गया।

Source;-“दैनिक भास्कर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *