06 मार्च 2023 | बिहार के लखीसराय निवासी रितेश एस कुमार की विवादित फिल्म ‘सिक्रेट्स ऑफ लव’ सोमवार को रीलीज होने वाली है। इस फिल्म की खास बात यह है कि इसमें बीजेपी सांसद और भोजपुरी सुपर स्टार रवि किशन ने ओशो की भूमिका निभायी है। रवि किशन मुख्य रूप से भोजपुरी के एक्टर हैं। लेकिन यह फिल्म हिंदी में है। वे ऐसे एक्टर हैं जिनको हिंदी पट्टी में काफी पसंद किया जाता है।
ओशो की बायोपिक है
37 वर्षीय रितेश कम उम्र में मुंबई चले गए। अब उनकी दो घंटे 10 मिनट की फिल्म ‘सिक्रेट्स ऑफ लव’ एमएसवी प्लेयर पर रिलीज होने वाली है। इसमें ओशो के बचपन से लेकर मृत्यु तक की कहानी है। यह ओशो की बायोपिक है। रवि किशन ने प्रौढ़ ओशो की भूमिका निभाई है, जबकि ओशो के बचपन की भूमिका राजस्थान के जयेश कपूर और जवानी की भूमिका भोपाल के विवेक आनंद मिश्रा ने निभायी है।
फिल्म में ओशो की मर्डर मिस्ट्री भी
फिल्म विवादित इसलिए है कि इसमें आशो के संभोग से समाधि वाले विवाद पर फोकस तो है ही ओशो की मर्डर मिस्ट्री पर भी फोकस है। ओशो सुबह के समय जो मेडिटेशन करवाते थे। उसमें फोकस रहता था कि शरीर पर जितने कम वस्त्र रहें, उतना अच्छा है। फिल्म में इस पर भी फोकस है। रवि किशन को ओशो के रूप में देखना अपने आप में खास होने वाला है।
वे बीजेपी के सांसद हैं और हिंदू भावनाओं का सम्मान करते है। लेकिन ओशो के विचार हिंदूवादी पाखंड को तोड़ने और छोड़ने की बात करते हैं। हिंदू धर्म की पुरातन धारा से ओशो का वैचारिक टकराव रहा है। इसलिए रवि किशन की भूमिका देखने लायक होने वाली है। काम- वासना क्या है? यह क्यों जरूरी है? इसकी सीमा क्या है? इस सब पर फिल्म में ओशो के विचार हैं।
सोर्स :- “दैनिक भास्कर”
