• June 9, 2026 9:24 pm

शिवम दुबे की गेंद पर लखनऊ के बल्लेबाज ने मारा ऐसा शॉट, फैन के सिर पर जा लगी गेंद

Share More

1अप्रैल 2022 | गुरुवार को लखनऊ और चेन्नई के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। चेन्नई ने लखनऊ को 211 का टारगेट दिया जिसे लखनऊ ने 20वें ओवर में हासिल कर लिया। लखनऊ की पारी के दौरान 19वें ओवर में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वाकया देखने को मिला।

हुआ ये कि लखनऊ के लिए खेल रहे आयुष बदोनी ने शिवम दुबे की शॉर्ट लेंथ गेंद पर शानदार स्वीप शॉट के साथ छक्का लगाया, लेकिन गेंद मैच देख रही एक महिला के सिर पर जा लगी। महिला दर्द से कराहने लगी और अपने सिर को सहलाते हुए नजर आई। घायल फैन के साथ आई एक और महिला ने उन्हें गले लगाया। आसपास जितने भी दर्शक थे वो उनके पास आ गए।

हालांकि, गंभीर चोट नहीं थी। कुछ देर बाद कैमरा जब घायल महिला की तरफ गया तो वो मैच का लुत्फ उठाते हुए नजर आईं। महिला चेन्नई सुपर किंग्स की फैन थी।

IPL से पहले रोहित शर्मा ने एक दर्शक की नाक तोड़ दी थी
IPL शुरू होने से ठीक पहले भारत और श्रीलंका के बीच डे-नाइट टेस्ट मैच खेला गया था। मैच के पहले दिन टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का लगाया छक्का बहुत ही खतरनाक साबित हुआ था। इसकी वजह से एक दर्शक की नाक की हड्डी टूट गई थी। दर्शक को टांके भी लगाने पड़े थे।

आयुष बदोनी ने खेली कमाल की पारी
22 साल के आयुष IPL में अब तक सिर्फ दो मैच खेले हैं और दोनों मैच में अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है। चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में आयुष ने उस समय रन बनाए जब टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी। उन्होंने आखिरी की 9 गेंदों में 19 रनों की पारी खेली। उनका स्ट्राइक रेट 211.11 का था।

शिवम दुबे को लगाया गया छक्का इस साल के IPL में सबसे बेहतरीन शॉट में से एक गिना जा रहा है। लखनऊ की टीम ने आयुष पर जो भरोसा जताया है, वह कमाल है। टीम के कप्तान केएल राहुल ने आयुष को लखनऊ टीम का एबी डिविलियर्स तक बता दिया है।

Source :- “दैनिक भास्कर”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *