• April 24, 2024 11:30 am

प्लेटफॉर्म से प टरियों पर गिरा शख्स, सामने से आई ट्रेन, जानिए फिर सुरक्षा बल की जवान कैसे बन गई हीरो

By

Dec 29, 2020
प्लेटफॉर्म से प टरियों पर गिरा शख्स, सामने से आई ट्रेन, जानिए फिर सुरक्षा बल की जवान कैसे बन गई 'हीरो'

मुंबई:- मुंबई में एक चकित कर देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना में महाराष्ट्र सुरक्षा बल की जवान ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए एक शख्स को ट्रेन चढ़ने से बचा लिया। हुआ यूं कि मुंबई के ग्रांड रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर चल रहे एक व्यक्ति को अचानक चक्कर आने लगे।

इस वजह से वह रेलवे ट्रैक पर गिर पड़ा। उसी समय उस ट्रैक पर एक ट्रेन आती हुई नजर आई, तब उस प्लेटफॉर्म पर ड्यूटी कर रही महाराष्ट्र सुरक्षा बल की महिला जवान ने अपनी जान की परवाह न करते हुए पटरियों पर कूद गई, सामने से ट्रेन आते हुए दिखाई दी तो मोटरमैन को लोकल ट्रेन रोकने का इशारा कर दिया। ट्रेन भी धीरे धीरे कर रुक गई।

जिसकी वजह से उस युवक की जान बच गई। शख्स का नाम ईरानी कैझाड बताया गया और उसे बचाने के बाद महाराष्ट्र सुरक्षा बल की महिला जवान लता बंसोले हैं। रेलवे सुरक्षा बल के एएसआई कैलाश चंद व्यक्ति को पटरी से उठाकर प्लेटफार्म पर ले आए। इसके बाद उसे फर्स्ट एड दिया गया और फिर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। स्टेशन पर हुई यह घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी। यह घटना दिसंबर 26 को हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *