• June 9, 2026 10:12 am

60 रुपये के करीब पहुंचा इस IPO का प्रीमियम, 22% ऊपर हो सकती है लिस्टिंग

Share More

22 अगस्त 2022 | करीब ढाई महीने के इंतजार के बाद पिछले दिनों सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी (Syrma SGS) के आईपीओ ने मार्केट में एंट्री की है। सिरमा एसजीएस का आईपीओ अब सब्सक्रिप्शन के लिए बंद हो चुका है। इनवेस्टर्स की नजर अब सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी के शेयर अलॉटमेंट पर है। 840 करोड़ रुपये के इस पब्लिक इश्यू में शेयरों का अलॉटमेंट 23 अगस्त 2022 को हो सकता है। इस बीच, ग्रे मार्केट में सिरमा एसजीएस के आईपीओ का प्रीमियम लगातार बढ़ रहा है। बाजार पर नजर रखने वाले लोगों के मुताबिक, सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी के शेयर ग्रे मार्केट में सोमवार 22 अगस्त 2022 को 58 रुपये के प्रीमियम पर मिल रहे हैं।

60 रुपये के करीब पहुंचा ग्रे मार्केट में प्रीमियम
सिरमा एसजीएस टेक्नोलॉजी (Syrma SGS) के आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) सोमवार को 58 रुपये रहा है। कंपनी के शेयरों का शुक्रवार शाम प्रीमियम 59 रुपये के स्तर पर था। सिरमा एसजीएस का आईपीओ 12 अगस्त 2022 को सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हुआ और 18 अगस्त को इसका सब्सक्रिप्शन क्लोज हुआ है। कंपनी के आईपीओ को मार्केट में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। यह आईपीओ 32.61 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इस पब्लिक इश्यू का रिटेल कोटा 5.53 गुना सब्सक्राइब हुआ।

अच्छे प्रीमियम के साथ हो सकती है शेयरों की लिस्टिंग
सिरमा एसजीएस के शेयरों का सोमवार को ग्रे मार्केट प्रीमियम 58 रुपये रहा है। सिरमा एसजीएस के आईपीओ का प्राइस बैंड 209 से 220 रुपये है। अगर कंपनी के शेयर 220 रुपये के अपर प्राइस बैंड पर अलॉट होते हैं और 58 रुपये के प्रीमियम पर इनकी लिस्टिंग होती है तो कंपनी के शेयर 278 रुपये के करीब मार्केट में लिस्ट हो सकते हैं। यानी, कंपनी के शेयर करीब 22 पर्सेंट के प्रीमियम पर लिस्ट हो सकते हैं। सिरमा एसजीएस के आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम लगातार बढ़ रहा है। यह 20 रुपये से पिछले दिनों 48 रुपये पहुंचा है। 48 रुपये के बाद यह 59 रुपये के स्तर पर पहुंचा। फिलहाल, सोमवार को सिरमा एसजीएस का प्रीमियम 58 रुपये है।

डिस्‍क्‍लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

सोर्स:–” हिंदुस्तान” 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *