• April 19, 2024 5:41 pm

सुधर रहे हालात-कोरोना काल में पहली बार सूरत स्टेशन पर रोज 80 हजार यात्री हुए, एयरपोर्ट भी कोरोना से पहले जैसी स्थिति में पहुंचा

20 अक्टूबर 2021 | सूरत रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट अब कोरोना से पहले जैसी स्थिति में अा रहे हैं। मार्च 2020 में लाॅकडाउन लगने लगभग अब डेढ़ साल बाद पहली बार स्टेशन पर रोज लगभग 80000 यात्रियों की आवाजाही होने लगी है। इसी तरह एयरपोर्ट पर अब रोज 30000 यात्री आवागमन करने लगे हैं। पिछले साल 22 मार्च से जनता कर्फ्यू और फिर लॉकडाउन के बाद ट्रेनें बंद हो गई थीं।

जून 2020 में जब ट्रेनें शुरू हुई तो स्टेशन पर यात्रियों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ने लगेगी। अब तक रोज आवाजाही करने वाले यात्रियों की संख्या 50 से 60 हजार के बीच थी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अब रोज लगभग 200 ट्रेनों का ठहराव हो रहा है, इससे 80000 यात्री आ-जा रहे हैं। दिवाली और छठ पूजा तक यह संख्या एक लाख तक पहुंच जाएगी।

अक्टूबर में प्रतिमाह यात्रियों की संख्या 90000 के पार जाने की संभावना
एयरपोर्ट पर 18 अक्टूबर को कुल 3100 से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया और 34 उड़ानों का आवागमन हुआ। उम्मीद है कि अक्टूबर में ही प्रति माह यात्रियों की संख्या 90 हजार के पार जा पहुंचेगी। दिवाली तक रोज के यात्रियों की संख्या 4000 के पार पहुंचने की संभावना है। दूसरी लहर के बाद इस साल पहली बार एयरपोर्ट पर प्रति माह यात्रियों की संख्या भी लगभग 80 हजार जा पहुंची है।
मार्च में 96086 यात्रियों ने उड़ान भरी थी, लेकिन अप्रैल में कोरोना संक्रमण बढ़ने से यह संख्या 48,089 हो गई। इसी तरह मई में यह संख्या एक दम से घटकर 15,381 पर आ गई थी। उसके बाद जून से लेकर अगस्त तक यह संख्या बढ़कर 77 हजार के करीब रही। इसके बाद अब सितंबर में यह संख्या 80 हजार के करीब पहुंच गई है। सितंबर में एयरपोर्ट से 79815 यात्रियों और 818 उड़ानों ने आवागमन किया। इसमें से 39391 यात्री गए और 40424 आए।

Source :- दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *