• April 25, 2024 4:36 pm

नेकी की दीवार गरीबों के लिए साबित होगी वरदान

ByPrompt Times

Mar 6, 2021
नेकी की दीवार गरीबों के लिए साबित होगी वरदान

देवघर : आर्थिक रूप से कमजोर व असहाय व्यक्तियों के लिए निगम की ओर से मदद करने की अनोखी पहल की गई है। ऐसे लोगों के लिए नेकी की दीवार उनकी मदद के लिए खड़ी रहेगी। जिसमें गरीबों के लिए कपड़ों की समस्या को दूर किया जाएगा। यहां निगम की ओर से कपड़ा रखा गया है। जो इन लोगों के लिए होगा। यहां आकर वैसे लोग अपने मतलब का कपड़ा निश्शुल्क ले सकेंगे। यह निगम की ओर से नए कार्यालय भवन के समीप व पुराने भवन के गेट के समीप बनाया गया है। शुरुआत निगम की ओर से की गई है। बाद में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया कॉपरेट सोशल रिस्पॉबीलिटी मद से नेकी की दीवार में अपना योगदान देगा। वहीं निगम प्रशासक शैलेंद्र कुमार लाल ने संपन्न व्यक्तियों से आगे बढ़कर मदद करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इच्छुक लोग उपयोग में नहीं आने वाले साफ-सुथरा कपड़े यहां जरूरतमंदों के लिए रख दें ताकि उनके द्वारा रखे गए कपड़े किसी के काम आ सके। अक्सर देखा जाता है कि गरीब व असहाय लोगों के पास इतने पैसे नहीं होते है कि वे अपने तन को ढ़कने के लिए कपड़ा खरीद सके। ठंड हो या गर्मी तन बदन में कपड़े के लिए विवश होते है। बरसात के मौसम में कुछ ऐसा ही हाल रहता है। पानी में कपड़ा भींग जाने के बाद उसी कपड़ा को शरीर पर ही सूखा लेते है। ऐसे में नेकी की दीवार में रखा गया कपड़ा उनके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *