• April 24, 2024 9:57 am

हिमपात के बाद मौसम हुआ साफ हुआ, निखरी कौसानी

By

Dec 15, 2020

बागेश्वर: दो दिन मौसम खराब रहाहिमपात और बारिश के बाद रविवार को धूप निकली। जिससे पर्यटन स्थल कौसानी भी निखर उठी और हिमालय के खूबसूरत नजारे भी दिखे। वहीं,हिमपात के बाद धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली है। पिछले दो दिनों से आसमान में बादल छाए रहे। शनिवार को गरुड़, कांडा, काफलीगैर आदि क्षेत्रों में बारिश हुई। जबकि कपकोट के ऊंचाई वाले गांवों में हिमपात हुआ। लेकिन रविवार को धूप खिलने के बाद बर्फ पिघल गई है। लेकिन बर्फीली हवाएं चलने से ठिठुरन कम नहीं हुई है। वहीं, धूप निखरने के बाद कौसानी का सौंदर्य भी निखर उठा। मौसम साफ होते ही रविवार को पर्वतराज हिमालय का विहंगम दृश्य दिखाई देने लगा। वहीं दूर तक फैली कत्यूर घाटी में कोहरा छाया रहा। जिससे कौसानी की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। हालांकि अभी यहां गिने-चुने सैलानी हैं। लेकिन बर्फबारी के बाद सैलानियों की आमद बढ़ने की उम्मीद है।

उधर, जिले के अन्य हिस्सों में मौसम साफ रहा। बारिश होने से किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं। रविवार को किसान खेतों की निराई और गुड़ाई में जुटे रहे। -वर्जन- जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि गत शनिवार को गरुड़ में ढ़ाई और बागेश्वर में पांच एमएम बारिश रिकार्ड की गई।

उन्होंने बताया कि बर्फबारी वाले इलाकों में किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं है। जिला प्रशासन ने नगर आदि क्षेत्रों में अलाव आदि की व्यवस्था करने के निर्देश पालिका को दिए हैं। पालिका के अधिशाषी अधिकारी ने कहा कि नगर के सभी चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *