• June 9, 2026 11:12 pm

बावड़ियाकलां, अशोका गार्डन समेत 40% हिस्से में जलापूर्ति नहीं, बिजली लाइन सुधरेंगे

Share More

27 मई 2022 | भोपाल में 27 मई को नर्मदा लाइन से जुड़े 125 से ज्यादा इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं होगी। नगर निगम नर्मदा जलप्रदाय प्रोजेक्ट के पंप हाउस में बिजली लाइन सुधारेगा। कुल 36 घंटे का शटडाउन लिया है। इस कारण 28 मई की सुबह भी पानी नहीं आएगा।

आंधी-तूफान के कारण जहानपुर के पास 132 केवीए लाइन के पांच टॉवर गिर गए थे। इस कारण हिरानी स्थित पंप हाउस पर बिजली सप्लाई बाधित हो गई और अब जलप्रदाय व्यवस्था भी बिगड़ेगी।

गर्मी में बढ़ेगी परेशानी
शहर के करीब 40% हिस्से में नर्मदा का पानी सप्लाई होता है। नगर निगम के अफसरों का कहना है कि टैंकरों के माध्यम से संबंधित क्षेत्रों में पानी पहुंचाया जाएगा। ताकि लोगों को परेशानी न हो। इससे पहले लगातार चार दिन तक शहर में पानी की व्यवस्था गड़बड़ा चुकी है। गर्मी के चलते लोगों की परेशानी और भी बढ़ जाएगी।

इन इलाकों में नहीं होगी सप्लाई

  • जोन- 3 के नारियलखेड़ा, टीला जमालपुरा क्षेत्र।
  • जोन- 6 के मानव संग्रहालय उच्च स्तरीय टैंक से जलप्रदाय किए जाने वाले क्षेत्र।
  • जोन- 8 के जहांगीराबाद, बरखेड़ी, बैंक कॉलोनी, वसुंधरा कॉलोनी का पूरा क्षेत्र।
  • जोन-9 के महाराणा प्रताप नगर, शिवाजी नगर, अरेरा हिल्स, राजीव नगर, अर्जुन नगर, सीआई कॉलोनी, बौगदा पुल, न्यू सुभाष नगर, अफजल कॉलोनी, मोमीनपुरा क्षेत्र।
  • जोन- 10 के बाल विहार, अशोका गार्डन, राजेंद्र नगर, सेमरा, उच्च स्तरीय टैंक, चांदबड़ क्षेत्र।
  • जोन- 11 के नवीन नगर, डी. ग्राउंड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, जनता क्वाटर्स, शहनशा गार्डन उच्च स्तरीय टैंक से जलप्रदाय किए जाने वाले क्षेत्र।
  • जोन- 12 के गौतम नगर, रचना नगर, कस्तूरबा नगर, अशोका गार्डन, अशोक विहार, सेक्टर-ए व बी, अभिरूचि परिसर, पद्मनाभ नगर, ओल्ड सुभाष नगर, गोविंद गार्डन, विकास नगर, अन्ना नगर क्षेत्र।
  • जोन-13 के बावड़िया कला, मिसरोद, रोहित नगर, इंडस टाउन, सुरेंद्र पैलेस, नारायण नगर, आरआरएल, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, सेंर्चुरी अपार्टमेंट, साकेत नगर 9-ए, 9-बी, महेशमती, अरविंद विहार, बागमुगालिया एक्सटेंशन, लाहरपुर क्षेत्र।
  • जोन-14 के पिपलिया पेंदे खां, बरखेड़ा पठानी, आजाद नगर, शक्ति विहार, समन्वय नगर, अवधपुरी, खजूरीकला, न्यू शिव नगर, अलकापुरी, साकेत नगर 4-ए, बी व सी क्षेत्र।
  • जोन-15 के आनंद नगर, कोकता, ट्रांसपोर्ट नगर, बिजली कॉलोनी, गादियापुरा, जेपी कॉलोनी, अशोक विहार, मानव विहार, बाल विहार, सूर्या कॉलोनी, रत्नागिरी, कालीबाड़ी, 50 क्वाटर्स, 60 क्वाटर्स, 100 क्वाटर्स, सोनागिरी सेक्टर ए, बी व सी, प्रकाश नगर, इंद्रपुरी ए, बी व सी सेक्टर, सतनामी नगर, राजीव नगर ए-सेक्टर, अर्जुन नगर, भारत नगर, जेके रोड, नरेला संकरी, छत्तीसगढ़ लेबर कॉलोनी आदि।
  • जोन-16 के अयोध्या नगर, मीनाल रेसीडेंसी, गोविंदपुरा एरिया, कोलुआ, झील नगर, सेमरा, कैलाश नगर।
  • जोन-19 के कटारा हाउसिंग बोर्ड संपूर्ण क्षेत्र व छात्रावास आदि क्षेत्र।

Source;- ‘’दैनिकभास्कर’’


Share More

Related Post

रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात
रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
19,000 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई, दो माह में 190 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *