• April 25, 2024 6:34 pm

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इन हॉलीवुड मूवीज का दबदबा, फर्स्ट वीकेंड में ‘डॉक्टर स्ट्रेंज’ ने कमाए 80 करोड़

12 अप्रैल2022 | हॉलीवुड की फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 1722 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने अब फर्स्ट वीकेंड यानी सिर्फ तीन दिन में भारत से करीब 80 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। इसके साथ ही ‘डॉक्टर स्ट्रेंज’ भारत में फर्स्ट वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म के लिस्ट में शामिल हो गई है।

हाॅलीवुड की ऐसी कई फिल्में है जिन्होंने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर करीब 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। आइए जानते है ऐसी ही हॉलीवुड फिल्मों के बारे में-
एवेंजर्स एंडगेम (2019)

एवेंजर्स एंडगेम मार्वल्स की अब तक कि सबसे पॉपुलर और मोस्ट वाच्ड मूवी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड शानदार कमाई की है। मूवी ने भारत में ही 373.22 करोड़ रुपए की कमाई कर ली थी।

एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर (2018)

मार्वल्स की एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर का भी कलेक्शन कमाल का था। इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 227.43 करोड़ रुपए की कमाई की थी। बड़े-बड़े स्टार्स की कई सारी बॉलीवुड फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर इतनी कमाई मुश्किल से ही कर पाती हैं, मगर एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर ने भारतीय दर्शकों को खूब लुभाया था।

स्पाइडर मैन- नो वे होम (2021)

इस लिस्ट में स्पाइडर मैन- नो वे होम तीसरे नंबर पर है। इस फिल्म का कलेक्शन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 202.34 करोड़ रुपए का था।

द जंगल बुक (2016)

द जंगल बुक मूवी लोगों की बचपन की यादों को समेटती एक फुल एंटरटेनिंग मूवी थी। भारत में इस फिल्म को खूब पंसद किया गया था। इस फिल्म की कमाई इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 188 करोड़ रुपए की थी।

द लाॅयन किंग (2019)

इस फिल्म को भी दर्शकों ने खूब पंसद किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 158.71 करोड़ रुपए की कमाई की थी। एनिमेटेड फिल्मों के मामले में ये भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी हॉलीवुड फिल्म है। इस फिल्म की डबिंग शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन ने की थी।

जुरास‍िक वर्ल्ड (2015)

जुरास‍िक वर्ल्ड एक ऐसी मूवी है जिसे हम लंबे समय से देखते आ रहे हैं। इसमें एक्टर इरफान खान ने भी अहम रोल प्ले किया था। भारत में 100 करोड़ रुपए की कमाई का आंकड़ा छूने वाली ये पहली हॉलीवुड फिल्म थी।

Source;- ‘’दैनिकभास्कर’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *