• June 9, 2026 6:08 pm

आर्मी स्कूल में निकली हजारों भर्तियां:शिक्षक के 8700 पदों के लिए 57 साल तक के अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन, 19-20 फरवरी को एग्जाम

Share More

15 जनवरी 2022 | शिक्षक बनने के लिए सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी (AWES) की ओर से शैक्षणिक पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। देशभर में AWES की ओर से संचालित संस्थानों में 8700 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जा रही हैं। अभ्यर्थी 28 जनवरी तक AWES की ऑफिशियल वेबसाइट register.cbtexams.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदों की संख्या : 8700

आयु सीमा
उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 40 वर्ष से कम और अनुभवी उम्मीदवारों के लिए 57 वर्ष से कम होनी चाहिए।

सिलेक्शन प्रोसेस
सिलेक्शन प्रोसेस में तीन स्टेज शामिल होंगी। स्टेज-1 में स्क्रीनिंग परीक्षा होगी। स्टेज-2 में इंटरव्यू होगा और स्टेज-3 में स्किल टेस्ट व कंप्यूटर दक्षता देखी जाएगी। नियुक्तियां सीबीएसई/ एडब्ल्यूईएस के नियमों के अनुसार की जाएंगी।

महत्वपूर्ण तारीख

  • आवेदन की आखिरी तारीख : 28 जनवरी, 2022
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख : 10 फरवरी, 2022
  • परीक्षा की तारीख : 19 और 20 फरवरी, 2022
  • रिजल्ट आने की तारीख : 28 फरवरी, 2022

योग्यता
AWES PGT-TGT Recruitment

पीजीटी और टीजीटी उम्मीदवारों के पास पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही बीएड परीक्षा पास होना चाहिए।

AWES PRT Recruitment
पीआरटी उम्मीदवारों के पास पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए और साथ ही प्रारंभिक शिक्षा में दो साल का डिप्लोमा या बीएड।

आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क 385/- रुपए होगा। भुगतान विकल्प UPI/ डेबिट/ क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग हैं।

Source :- “दैनिक भास्कर “


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *