• April 26, 2024 2:28 am

पिथौरागढ़ के तीन विद्यालयों को मिलेगा मिड-डे मील राज्य पुरस्कार

By

Jan 5, 2021
पिथौरागढ़ के तीन विद्यालयों को मिलेगा मिड-डे मील राज्य पुरस्कार

पिथौरागढ़ : सीमांत जिले को इस वर्ष मिड-डे-मील के तीन राज्य स्तरीय पुरस्कार मिलेंगे। जिले के सीमांत विद्यालय जाजरचिंगरी, गुरना और सलकोट को इसके लिए चुना गया है। विद्यालयों का चयन मिड डे मील के औचक निरीक्षण के आधार पर हुआ। नेपाल सीमा से लगे आदर्श विद्यालय जाजरचिंगरी को मध्याह्न भोजन में पौष्टिक मशरूम का सफल प्रयोग करने के लिए दिया गया गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सीएस जोशी के इस अभिनव प्रयोग को राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा गया।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने विद्यालय के अभिनव प्रयोग को पूरे देश में लागू किया है। इस प्रयोग के लिए प्रधानाचार्य सीएस जोशी को राष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मानित किया जा चुका है। पुरस्कार को पाने वाला दूसरा विद्यालय सलकोट है। विद्यालय की शिक्षिका अजरा परवीन विद्यालय के परिवेश को साफ-सुथरा रखने के लिए पहले भी राज्य स्तर का पुरस्कार हासिल कर चुकी हैं। विद्यालय का मिड-डे मील उच्च गुणवत्ता का पाया गया था। इसी आधार पर विद्यालय को राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चुना गया।

पुरस्कार पाने वाला जिले का तीसरा विद्यालय आदर्श विद्यालय गुरना है। अंगे्रेजी माध्यम से संचालित होने वाले इस विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष जोशी ने अपने प्रयासों से विद्यालय में न केवल छात्र संख्या बढ़ाई बल्कि मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को भी उच्चस्तरीय बनाया। यह जिले का अकेला विद्यालय है जहां पढऩे के लिए बच्चों को बस सुविधा भी दी गई है।

जिले के शिक्षा अधिकारियों के बच्चे भी इसी विद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। तीन विद्यालयों का राज्य पुरस्कार के लिए चयन होने पर जिले के शिक्षा जगत में खुशी का माहौल है। चयनित विद्यालयों को यह पुरस्कार 12 जनवरी को भीमताल में प्रस्तावित कार्यक्रम में दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *