• April 20, 2024 8:58 am

आज का राशिफल-चंद्र राशि के अनुसार

ByPrompt Times

Jun 17, 2021
आज का राशिफल-चंद्र राशि के अनुसार

रायपुर | 17-जून-2021 | मेष राशिफल- आज आप अपनी सूझबूझ से किसी भी परिस्थिति में सामंजस्य बनाकर रखेंगे। सिर्फ अपने सामर्थ्य के काम करने की चेष्टा करें। व्यवहारिक दृष्टिकोण रखें। जो लोग आपके खिलाफ थे वे आपके पक्ष में आएंगे।भावनाओं में बहकर किसी की बातों में ना आएं। आपके सरल स्वभाव का कुछ लोग नाजायज फायदा भी उठा सकते हैं। बच्चों को क्रिएटिव कार्यों में व्यस्त रखना जरूरी है। अन्यथा उनका ध्यान व्यर्थ की गतिविधियों में जा सकता है। व्यवसाय– व्यवसायिक प्रतिष्ठान में कोई भी नया काम शुरू करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। हालांकि कार्यस्थल में बदलाव लाने के लिए समय अभी उचित नहीं है। ऑफिस में किसी संबंधी के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती हैं। लव– पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता रहेगी। स्वास्थ्य– गर्मी से अपना बचाव रखें। त्वचा संबंधी कोई एलर्जी परेशान कर सकती है। भाग्यशाली रंग– केसरिया भाग्यशाली अंक– 7.

वृष राशिफल– आज का दिन पारिवारिक और आर्थिक दोनों दृष्टि से शुभ फलदायक है। सिर्फ दिनचर्या को व्यवस्थित रखने के लिए आत्म अवलोकन अवश्य करें। विशेष कार्य को करने में घर के वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग भी बना रहेगा।ध्यान रखें कि प्रत्येक गतिविधि में स्वयं की कार्य क्षमता पर विश्वास भी रखना जरूरी है। दूसरों की बातों में आकर नुकसान कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की यात्रा को आज स्थगित रखें, क्योंकि समय व्यर्थ होने के अलावा कुछ भी हासिल नहीं होगा।व्यवसाय– कार्यक्षेत्र में आपकी उचित व्यवस्था की सराहना होगी। स्टाफ के उचित सामंजस्य से कार्य सुचारू रूप से बनते जाएंगे। साझेदारी संबंधी कार्यों में आपसी संबंध उचित बनाए रखने के लिए बहुत ही धैर्य और संयम की जरूरत है। लव– घर के सदस्यों में आपसी तालमेल प्रेम पूर्ण बना रहेगा। किसी मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें भी ताजा होंगी। स्वास्थ्य-वर्तमान नकारात्मक वातावरण से अपना बचाव रखना बहुत जरूरी है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें।भाग्यशाली रंग– सफेद भाग्यशाली अंक– 8.

मिथुन राशिफल– आज का दिन आपके मन मुताबिक गतिविधियों में व्यतीत होगा। अधिक से अधिक समय अपने परिजनों के साथ व्यतीत करने का प्रयास करेंगे। घर में कोई धार्मिक आयोजन भी संभव है। आपके नेतृत्व में कोई विशेष गतिविधि संपन्न होगी।दोपहर बाद कोई चिंताजनक स्थिति बन सकती है, जिसकी वजह से किसी नजदीकी संबंधी के साथ कहासुनी होना भी संभव है। इस समय शांत बने रहना ही उचित है। उत्तेजना से समस्या और अधिक बढ़ सकती हैं। व्यवसाय– करियर तथा कार्यक्षेत्र में बेहतरी के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। व्यवसायिक दृष्टि से समय उत्तम चल रहा है। भविष्य संबंधी योजनाओं को मूर्त रूप देने का प्रयास काफी हद तक सफल होगा। लव– दांपत्य जीवन सुख में रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेंगी। स्वास्थ्य– आज कुछ कमजोरी सी महसूस कर सकते हैं। आराम लें तथा संतुलित खानपान रखें। भाग्यशाली रंग– लाल भाग्यशाली अंक– 6.

कर्क राशिफल– इस राशि के लोगों के लिए बेहतरीन स्थिति बनी हुई है। आर्थिक योजनाएं भी सफल होंगी। आपके दिमाग में नई-नई योजनाएं उपजेंगी। जो घर तथा व्यवसाय दोनों के लिए उचित साबित होंगी। बहुत अधिक मेहनत व थकान की वजह से कभी-कभी चिड़चिड़ापन हावी हो सकता है। कुछ समय अपनी हॉबी के कार्यों में भी जरूर लगाएं। इससे सुकून महसूस करेंगे। लोगों पर अपनी मर्जी थोपने का प्रयास ना करें। व्यवसाय– व्यवसाय में कड़ी मेहनत करने का समय है। किसी पिता तुल्य व्यक्ति का सहयोग व सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगा। इसलिए उनकी किसी भी बात को नजरअंदाज ना करें। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर काम की अधिकता रहेगी। लव– पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें। स्वास्थ्य– असंतुलित खानपान की वजह से पाचन संबंधी समस्या बढ़ सकती है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग– क्रीम भाग्यशाली अंक– 3

सिंह राशिफल– आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे। यह समय अपने लक्ष्य और कार्यों को प्राथमिकता देने का है। अगर प्रॉपर्टी की सेल-परचेज संबंधी कोई योजना बन रही है, तो उस पर तुरंत अमल करें।किसी सदस्य की नकारात्मक बात को लेकर घर का वातावरण कुछ अस्त-व्यस्त हो सकता है। आपसी सहयोग द्वारा समस्या को समझने की कोशिश करें। किसी निकट संबंधी को आपकी भौतिक और भावनात्मक रूप से मदद की जरूरत पड़ सकती हैं। व्यवसाय– व्यवसाय में कुछ मंदी रहेगी। इस समय बहुत ही व्यवस्थित तरीके से अपने कार्यों को संपन्न करने की जरूरत है। जोखिम वाले कार्यों से दूर रहें। नौकरी पेशा लोगों को कोई अनचाहा कार्य मिलने से मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। लव– पति-पत्नी के मध्य चल रहे तनाव का असर घर परिवार पर भी पड़ सकता है। परिस्थितियों को संभालने का प्रयास करें। स्वास्थ्य– गले और छाती में कफ संबंधी समस्या बढ़ सकती है। लापरवाही ना करें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन बहुत ही उचित रहेगा। भाग्यशाली रंग– लाल भाग्यशाली अंक– 6

कन्या राशिफल– आज ग्रह स्थिति कुछ अनुकूल रहेगी। पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से भी राहत मिलेगी। घर की सुख सुविधाओं संबंधी जरूरतें पूरी करने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। युवा वर्ग भी अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे।परंतु अत्यधिक व्यस्तता के कारण आप घर पर आराम नहीं कर पाएंगे। वाहन अथवा किसी महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आएगा। तनाव लेने से कुछ हासिल नहीं होगा, समाधान निकालने का प्रयास करें। व्यवसाय– व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। आपका काम करने का जनून आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम देगा तथा चल रही कुछ रुकावटें भी दूर होंगी। यह समय किसी भी ऑफिशियल यात्रा को करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। लव– विवाहित तथा प्रेम संबंध दोनों में ही उचित भावनात्मक नजदीकियां बनी रहेगी। मन प्रफुल्लित रहेगा। स्वास्थ्य– स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान आपको स्वस्थ और सकारात्मक रखेंगे। भाग्यशाली रंग– सफेद भाग्यशाली अंक– 8

तुला राशिफल– व्यक्तिगत तथा सामाजिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। कुछ लोग आपके कार्यों में व्यवधान डाल सकते हैं, परंतु किसी की भी परवाह ना करके अपने मन मुताबिक कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखें। युवाओं को अपने कैरियर से संबंधित कोई शुभ सूचना मिलेगी।दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखना जरूरी है तथा मन को भी संयमित रखें। क्योंकि ईगो और घमंड की वजह से आप अपने लक्ष्य से भटक भी सकते हैं। घर के वरिष्ठ सदस्यों के साथ ही समय जरूर व्यतीत करें। व्यवसाय– व्यवसाय में सभी गतिविधियों पर उचित निगरानी रखना जरूरी है। क्योंकि कर्मचारियों की किसी लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। नौकरी पेशा लोग अपने काम को पूरी निष्ठा से करें, तरक्की के अवसर बन रहे हैं। लव– किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात होगी और पुरानी यादें ताजा होंगी। घर का माहौल भी सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। स्वास्थ्य– ब्लड प्रेशर और डायबिटिक लोग बिल्कुल भी लापरवाही ना करें। तथा तनाव जैसी बातों से खुद को दूर रखें। भाग्यशाली रंग– सफेद भाग्यशाली अंक– 1

वृश्चिक राशिफल– सामाजिक गतिविधियों के प्रति आपका निस्वार्थ योगदान आपको आत्मिक खुशी देगा। तथा प्रतिष्ठित लोगों के साथ लाभदायक संपर्क भी बनेंगे। इस समय निवेश संबंधी कार्यों में भी पूरा ध्यान दें क्योंकि परिस्थितियां अनुकूल है।ध्यान रखें कि घर की कोई महत्वपूर्ण बात सार्वजनिक हो सकती है। इसका नकारात्मक प्रभाव घर की व्यवस्था पर पड़ेगा। विद्यार्थी व्यर्थ की बातों की वजह से अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। व्यवसाय– मार्केट में आपकी योग्यता और प्रतिभा के बल पर आपको कुछ नई उपलब्धियां और आर्डर हासिल हो सकते हैं। इसलिए संपर्क में रहें। इस समय किसी भी ऑफिशियल यात्रा का प्रोग्राम ना बनाएं। सरकारी सेवारत लोगों को कोई महत्वपूर्ण कार्यभार मिलने से प्रसन्नता रहेगी। लव– पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता बनाए रखने के लिए कुछ समय और विश्वास दोनों जरूरी हैं। स्वास्थ्य– घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें। इस समय उन्हें इलाज और भावनात्मक सहयोग दोनों जरूरी हैं। भाग्यशाली रंग– हरा भाग्यशाली अंक– 9

धनु राशिफल– आज नजदीकी लोगों के साथ मेल मुलाकात और मनोरंजन संबंधी कार्यों में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। किसी खास समस्या का भी हल निकलेगा। युवा वर्ग अपनी पढ़ाई और कैरियर को लेकर पूरी तरह गंभीर और सजग रहेंगे। लेकिन व्यर्थ की गतिविधियों में अत्यधिक खर्चा हो जाने से मन कुछ परेशान रह सकता है। इस समय बहुत ही समझदारी से व्यवस्था बनाकर रखने की जरूरत है। अपनी सामथ्र्य से अधिक उधार लेने से भी परहेज रखें। व्यवसाय– कार्यक्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से कार्य संपन्न होते जाएंगे। परंतु विरोधियों की गतिविधियों पर भी नजर रखें। आपकी कोई व्यवसायिक योजना लीक होने से नुकसान हो सकता है। तबादले के इच्छुक लोगों को कोई शुभ समाचार मिलेगा। लव– जीवन साथी के साथ परिजनों का आपके प्रति पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रेमी/प्रेमिका को मुलाकात का अवसर सुलभ हो सकता है। स्वास्थ्य– दांत के दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। एसिडिटी बनाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन ना करें। भाग्यशाली रंग– नीला भाग्यशाली अंक– 4

मकर राशिफल- आप अपने कार्य को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे और सफलता भी मिलेगी। किसी नजदीकी संबंधी के घर में आगमन से परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। खर्च के साथ-साथ आय में भी वृद्धि होने से उचित व्यवस्था बनी रहेगी।ससुराल पक्ष के साथ कुछ मनमुटाव की स्थिति बन रही है। अपने व्यवहार में लचीलापन बनाकर रखें। ध्यान रखें कि घर की बात बाहर उजागर ना हो, अन्यथा इससे परिस्थितियां और गंभीर हो सकती हैं। व्यवसाय– आर्थिक रूप से दिन उत्तम है। आय की स्थिति बेहतर होगी। कर्मचारियों तथा सहयोगियों का भी उचित योगदान कार्यक्षेत्र की व्यवस्था को बेहतरीन बनाकर रखेगा। नौकरी में किसी प्रोजेक्ट को लेकर सहयोगी के साथ कुछ बहस की स्थिति बन सकती हैं। लव– काम की अधिकता की वजह से घर पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परंतु परिजनों का उचित सहयोग तथा स्नेह आप पर बना रहेगा। स्वास्थ्य- सर्वाइकल और मांसपेशियों के दर्द से राहत पाने के लिए व्यायाम और योगा पर जरूर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग– केसरिया भाग्यशाली अंक– 2

कुंभ राशिफल– दिन की शुरुआत में कार्यों को व्यवस्थित करने में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। लेकिन दोपहर बाद ग्रह स्थिति कुछ अनुकूल रहेगी तथा कार्यों में गति आएगी। किसी नजदीकी संबंधी के यहां जाने का भी निमंत्रण मिलेगा।पैसे के लेनदेन को लेकर आपसी संबंधों को खराब ना करें। व्यवस्था उचित बनाए रखने के लिए धैर्य और संयम रखना जरूरी है। मानसिक शांति और सुकून के लिए आध्यात्म और मेडिटेशन जैसी गतिविधियों में भी कुछ समय व्यतीत करना उचित रहेगा। व्यवसाय– व्यवसाय संबंधी कार्यों में भाग्य पूर्ण रूप से सहयोग कर रहा है। पब्लिक डीलिंग, ग्लैमर, कंप्यूटर आदि से जुड़े क्षेत्रों में बेहतरीन स्थिति बनी रहेगी। बीमा एजेंट अपना टारगेट पूरा करने में सक्षम रहेंगे। लव– घर का माहौल सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना जरूरी है। स्वास्थ्य– शारीरिक और मानसिक थकान से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने मन मुताबिक तरीके से भी जरूर व्यतीत करें। भाग्यशाली रंग– लाल भाग्यशाली अंक– 6

मीन राशिफल– अपनी जीवन शैली को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता संबंधी गतिविधि में आशातीत सफलता मिल सकती हैं। कुल मिलाकर समय लाभकारी है।प्रॉपर्टी अथवा रुपए-पैसे के लेनदेन को लेकर बहुत अधिक सावधानी बरतें। किसी भी समस्या को आपसी सहमति द्वारा हल करने की कोशिश करें। आज छोटी-छोटी समस्याएं बनी रहेंगी। व्यवसाय– व्यक्तिगत कारणों की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। फिर भी सकारात्मक होकर कुछ समय अपने व्यवसायिक कार्यों को पूरा करने में जरूर लगाएं। ऑफिस में फाइलें तथा पेपर वर्क को पूरा करने के लिए ओवरटाइम देना पड़ सकता है। लव– पति-पत्नी आपसी संबंधों को बेहतर बनाने के लिए कुछ समय एक साथ जरूर व्यतीत करें। घर का वातावरण उचित ओर व्यवस्थित बना रहेगा। स्वास्थ्य– अत्यधिक मसालेदार खानपान से परहेज रखें। अन्यथा गैस और जलन की समस्या परेशान कर सकती हैं। भाग्यशाली रंग– गहरा पीला भाग्यशाली अंक– 2

डॉ. अजय भाम्बी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *