• March 29, 2024 11:10 am

रेवाड़ी में टोल कर्मचारियों की हड़ताल:2 महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज 88 कर्मियों ने बंद किया गंगायचा बैरियर, बोले- घर का गुजारा हो गया मुश्किल

ByPrompt Times

Jul 26, 2021
Share More

26-जुलाई-2021 | हरियाणा के रेवाड़ी जिले में वेतन नहीं मिलने से नाराज टोल कर्मचारी हड़ताल करने पर उतर आए हैं। सोमवार सुबह फास्टैग को छोड़कर कैश वाली लाइन को कर्मचारियों ने फ्री कर दिया। हालांकि कुछ देर बाद सीनियर स्टाफ की ड्यूटी लगाकर कैश लेन को चालू किया गया, लेकिन कर्मचारी नहीं लौटे।

कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उन्हें सैलरी नहीं मिलती, तब तक वह काम पर नहीं लौटेंगे। हालांकि टोल मैनेजर ने कर्मचारियों को समझा-बुझाकर वापस काम पर लौटने की अपील भी की, लेकिन कर्मचारी हड़ताल पर ही बैठे हैं। बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में पूरे हरियाणा के टोल कई महीनों से फ्री हैं।

रेवाड़ी के एकमात्र गंगायचा टोल प्लाजा पर ही टैक्स कट रहा हैं। लेकिन टोलपर काम करने वाले कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा। उनक कहना है कि मुश्किल वक्त में भी हमने अपनी ड्यूटी की है। बावजूद इसके उन्हें समय पर सैलरी नहीं मिलती। पिछले 2 महीने से उन्हें सैलरी नहीं मिली है।

सैलरी न मिलने की वजह से घर चलाना भी मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों को सरकार द्वारा दी जाने वाली ईएसआई व पीएफ की सुविधाओं से भी वंचित रखा जा रहा है। टोल मैनेजर दलेल सिंह का कहना है कि इसी माह सैलरी की प्रॉब्लम आई है। क्योंकि कंपनी के कई टोल बंद चल रहे हैं। पीएफ व ईएसआई की सुविधा मिल रही है।

Source;-“दैनिक भास्कर”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *