• March 29, 2024 7:12 pm

दिवाली की खरीदी-भद्र में फुटपाथ पर लगने वाली बाजार में उमड़े दो लाख लोग, यहां दो हजार से अधिक लोग बेचते हैं सामान

Share More

18 अक्टूबर 2021 | दिवाली आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। रविवार को अहमदाबाद में दिवाली की खरीदी का माहौल दिखाई दिया। तीन दरवाजा के फुटपाथ बाजार और आसपास के बाजारों में 2 लाख से अधिक लोग खरीदी करने उमड़ पड़े। भद्र प्लाज में दो हजार से अधिक लोग फुटपाथ पर बैठकर सामान बेचते हैं। यहां से सुबह 9 से रात 10 बजे तक बाजार खुला रहता है। भद्र बाजार के सचिव इकबाल काजी और अन्य एक व्यापारी यासीनभाई ने बताया कि अभी प्राइवेट कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को दिवाली का बोनस नहीं मिला है।

इसलिए बाजार में दिवाली की खरीदी नजर नहीं आ रही है। 20 अक्टूबर के बाद दिवाली की खरीदी दिखाई देगी। व्यापारियों ने बताया कि सबसे ज्यादा घर सजावट के सामानों की बिक्री हो रही है। कपड़े की खरीदी भी शुरू हो गई है। दिवाली नजदीक आते ही कारोबार और बढ़ने की संभावना है। भद्र के अलावा शहर के अन्य बाजारों में भी रविवार को भारी भीड़ लगी रही।

Source :- दैनिक भास्कर


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *