• April 19, 2024 10:24 pm

मुंबई के मैच में दिखीं दो मिस्ट्री गर्ल, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें, ग्लैमर देख हैरान हुए फैन्स

23 मई 2022 | आईपीएल 2022 में कई मिस्ट्री गर्ल्स देखने को मिलीं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। फैन्स इस दौरान इन मिस्ट्री गर्ल्स को सोशल मीडिया पर खोजते रहे। कई के नाम तो सामने आए, लेकिन इनमें से कई वाकई मिस्ट्री बनकर रह गईं। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मैच में भी दो मिस्ट्री गर्ल्स देखने को मिलीं, जिन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इन दोनों लड़कियों पर जैसे ही कैमरे की नजर पड़ी, दोनों सोशल मीडिया पर छा गईं।

दरअसल, इनमें से एक मुंबई के ओपनर बल्लेबाज ईशान किशन की गर्लफ्रेंड ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया थीं, जबकि दूसरी उनकी दोस्त कशिका कपूर थीं। ईशान और अदिति के रिलेशनशिप की खबरें काफी समय से चली आ रही हैं, लेकिन अभी तक दोनों ने आधिकारिक तौर पर इसे स्वीकार नहीं किया है। अदिति पिछले कुछ सीजन में कई मैचों में स्टेडियम में नजर आई थीं। हालांकि, इस सीजन वह पहली बार मुंबई और ईशान को सपोर्ट करने पहुंची थीं।

अदिति पेशे से एक फैशन मॉडल हैं और वह 2017 के मिस इंडिया कॉन्टेस्ट की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने 2018 में मिस सुपरनेशनल इंडिया का खिताब भी जीता था। अदिति मुंबई को सपोर्ट करने दोस्त कशिका के साथ पहुंची थीं। कशिका भी पेशे से मॉडल हैं। वह भी अदिति की तरह सोशल मीडिया सेंसेशन हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 6.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। कशिका ने इंस्टाग्राम पर वानखेड़े स्टेडियम की तस्वीरें भी शेयर की थीं। 

ईशान इस सीजन ऑक्शन में बिकने वाले सबसे महंगे प्लेयर रहे थे। उन्हें मुंबई ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। ईशान ने 14 मैचों में तीन अर्धशतक की बदौलत 418 रन जरूर बनाए।

कई अहम मौकों पर वह रन बनाने से चूक गए। यही वजह रही कि मुंबई की टीम 14 में से सिर्फ चार मैच जीत सकी। ईशान कई मैचों में अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में नाकाम रहे। ईशान ने कहा था कि उन्होंने ऑक्शन में महंगे बिकने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा से बात की थी और दोनों ने बिना दबाव के खेलने की नसीहत दी थी। उम्मीद की जा रही है कि मुंबई की टीम उन्हें अगले सीजन के लिए रिटेन करेगी। ईशान को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में भी शामिल किया गया है।

Source;-“अमरउजाला”  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *