• June 6, 2026 4:33 am

दिल्ली-हाईकोर्ट में दो नए जजों ने ली शपथ, अभी भी 29 की कमी

ByPrompt Times

Oct 12, 2021
Share More

12-अक्टूबर-2021  | दिल्ली उच्च न्यायालय के दो नए न्यायाधीशों ने सोमवार को पद की शपथ ली। इसी के साथ उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की कुल संख्या 31 हो गई।  मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा और न्यायमूर्ति चंद्रधारी सिंह को पद की शपथ दिलाई। इन्हें 5 अक्टूबर को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में स्थानांतरित किया गया था। नई नियुक्तियों के बाद उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या 60 की स्वीकृत संख्या के मुकाबले 31 हो गई है। न्यायमूर्ति वर्मा को अक्टूबर 2014 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया और फरवरी 2016 में स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली गई। न्यायमूर्ति सिंह को सितंबर 2017 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था और उन्होंने सितंबर 2019 में स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी। सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने 16 सितंबर की बैठक में जस्टिस वर्मा और सिंह सहित हाई कोर्ट के 17 जजों के स्थानांतरण की सिफारिश की थी

Source;-“अमर उजाला”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *