• March 29, 2024 1:22 pm

जनपद कार्यालय आरंग के उन्नयन कार्य का शुभारंभ किया मंत्री डॉ. डहरिया ने

By

Jan 25, 2021
जनपद कार्यालय आरंग के उन्नयन कार्य का शुभारंभ किया मंत्री डॉ. डहरिया ने
Share More

रायपुर 25 जनवरी 2021/ नगरीय प्रशासन मंत्री एवम आरंग क्षेत्र के विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया ने जनपद भवन आरंग में जनपद अध्यक्ष के कार्यालय में पूर्ण हुए उन्नयन कार्य का शुभारंभ फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनपद अध्यक्ष के कार्यालय में स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित आग नागरिकों का निरन्तर आना जाना लगा रहता है। पहले कार्यालय में बैठक व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं का अभाव बना रहता था, जो कि अब दूर हो गया है। उन्होंने कार्यालय में सुविधा बढ़ने पर जनपद अध्यक्ष श्री खिलेशवर देवांगन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों को बधाई भी दी। इस अवसर पर उन्होंने जनपद कार्यालय में संचालित गतिविधियों का अवलोकन भी किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री चन्द्रशेखर चन्द्राकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवम अधिकारी उपस्थित थे.

  • शिक्षा को अपनाकर जागरूक बनें और समाज को आगे बढ़ाए निषाद समाज : मंत्री डॉ. डहरिया ने
  • गुहा निषाद राज जंयती में शामिल हुए नगरीय प्रशासन मंत्री

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आरंग में भक्त गुहा निषाद राज जंयती में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने समाज के लोगों के लिए नवनिर्मित मंच का उद्घाटन किया। निषाद समाज के कार्यक्रम में पहुचे मुख्य अतिथि डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा कि प्रदेश की सरकार सभी समाज व वर्गों के विकास के लिए कार्य कर रही है। निषाद समाज भी इसमें शामिल है। मुख्यमंत्री ने न्यायधानी बिलासपुर में हवाई अड्डे का नामकरण बिलासा बाई केंवटीन के नाम पर करने की घोषणा की है। इससे समाज की पहचान बढ़ेगी। समाज की मांग पर मंत्री डॉ. डहरिया ने आरंग में एक चौक का नाम गुहा निषादराज जी के नाम पर करने की घोषणा की।
मंत्री डॉ.डहरिया ने कहा कि समाज के लोग बहुत संघर्ष करने वाले और परोपकारी होते हैं। जो संघर्ष करने वाले होते हैं, वे सफल भी होते हैं। आप अपने बच्चों को शिक्षित बनाइयें,उन्हें बेहतर शिक्षा से जोड़कर आगे बढ़ाइयें और जागरूक बनकर समाज को विकास की राह में आगे बढ़ाइयें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा के साथ योजनाओं के माध्यम से आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। आप इन अवसरों का लाभ उठाकर एक जागरूक समाज के रूप में अपनी पहचान बना सकते हैं। आपके बच्चे अच्छे से पढ़ेंगे, डॉक्टर, इंजीनियर की नौकरी करेंगे तो आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। गरीबी दूर होगी और आप बेहतर तरीके से जीवनयापन कर पाएंगे। मंत्री डॉ. डहरिया ने कहा कि निषाद समाज में जनप्रतिनिधि मिल जाएंगे लेकिन नौकरी में उच्च पदों पर संख्या बहुत अधिक नहीं है। जिस दिन आप अपने संघर्ष और जुझारू होने का इस्तेमाल शिक्षा जैसे अच्छे कार्यों में करने लगेंगे तो निश्चित ही आप अपने बेटे-बेटियों को कलेक्टर, एसपी बना पाएंगे। मंत्री डॉ डहरिया ने सरकार द्वारा छत्तीगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ रामवनगमन पथ के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी। उन्होंने समाज के विकास के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंदशेखर चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष खिलेश देवांगन, पार्षद श्रीमती धनेश्वरी निषाद, समाज के अध्यक्ष श्री खिलावन निषाद सहित निषाद समाज के लोग एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

  • भगवान से कम नहीं किसान इसलिए किसानों का करें सम्मानः मंत्री डॉ डहरिया
  • नगरीय प्रशासन मंत्री साहू समाज के कार्यक्रम में हुए शामिल

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रसनी में साहू समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि साहू समाज जागरूक समाज है। खेती-किसानी और छत्तीसगढ़ के विकास में साहू समाज का महत्वपूर्ण योगदान है। साहू समाज मेहनत करने वाला और विकास की राह में आगे बढ़ने वाला समाज है। छत्तीसगढ़ की सरकार भी संत माता कर्मा, दानवीर भामाशाह के बताए हुए मार्गों में चल रही है। सभी समाजों को साथ लेकर सामाजिक समरसता का माहौल कायम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसान अन्न उपजाते हैं। सबकी भूख मिटाते हैं। उनकी नजर में किसान किसी भगवान से कम नहीं है। किसानों का हमेशा सम्मान करना चाहिए। छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों का महत्व जानती है। इसलिए उनके स्वाभिमान और सम्मान का हमेशा ख्याल रखती है।
मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि राज्य में सबसे अधिक कीमत में धान की खरीदी की जा रही है। कोविड के समय किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना के माध्यम से धान का अंतर राशि दी गई, जिससे छत्तीसगढ़ में मंदी का कोई असर नहीं दिखाई दिया। उन्होंने बताया कि 36 में से 24 वादे सरकार ने पूरे कर दिए हैं। आने वाले दिनों में शेष वादों को भी पूरा कर दिया जाएगा। मंत्री डॉ डहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में रामवनगमन पथ को विकसित किया जा रहा है। स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने की पहल की जा रही है। शिक्षाकर्मियों का संविलयन करने के साथ नई भर्तियां की जा रही है। पुलिस और कालेज में प्राध्यापकों भर्ती की जा रही है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंदशेखर चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष खिलेश देवांगन,कोमल साहू, वतन चंद्राकर सहित साहू समाज के लोग उपस्थित थे।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *