शाकाहारी लोगों के शरीर में कई विटामिन कम होते हैं। जिससे शरीर में थकान, कमजोरी और एनर्जी में कमी लगती है। वेजिटेरियन लोगों में सबसे ज्यादा इस एक विटामिन की कमी पाई जाती है। जानिए इस कमी को दूर करने के लिए क्या खाएं?
शरीर को फिट रखना है तो एक्सरसाइज के साथ-साथ सही डाइट लेना भी जरूरी है। खाना न सिर्फ पेट भरता है बल्कि हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। ऐसे समझिए कि आप जो भी खाते हैं वो शरीर को चलाने के लिए फ्यूल का काम करते हैं। अगर आप हेल्दी खाएंगे तो शरीर भी हेल्दी बनेगा। डाइट में विटामिन और मिनरस से भरपूर आहार शामिल करना जरूरी है। इससे आपके शरीर को जरूर पोषक तत्व आसानी से मिल जाते हैं। हालांकि शाकाहारी लोगों के शरीर में कई बार विटामिन की कमी होने लगती है। खासतौर से शाकाहारी लोगों में विटामिन बी-12 काफी कम पाया जाता है। ऐसे में इस अहम विटामिन्स की कमी को इग्नोर नहीं करना चाहिए।
