• June 9, 2026 11:12 am

विष्णुदेव साय कैबिनेट का बड़ा फैसला…लगी महत्वपूर्ण विषयों पर मुहर

Share More

10 जनवरी 2024

कैबिनेट की बैठक में डिप्टी सीएम श्री अरुण साव,श्री विजय शर्मा,कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप समेत कई मंत्री रहे मौजूद।छत्तीसगढ़ वासियों की राम लला के दर्शन की इच्छा होगी पूरी ,अब छत्तीसगढ़ सरकार कराएगी अयोध्या धाम के दर्शन: विष्णुदेव साय

छत्तीसगढ़ में #श्री_अयोध्या_धाम_दर्शन_योजना की शुरुआत ,कैबिनेट की बैठक में हुआ निर्णय।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा #मोदी_की_गारंटी को एक एक करके हम पूरा करेंगे।
हर साल 20 हजार यात्रियों को राम लला दर्शन हेतु अयोध्या ले जाया जाएगा।
छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी, 18 से 75 आयु वर्ग के जो जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण में सक्षम पाए जाएंगे, उन्हें यात्रा की पात्रता होगी।
प्रथम चरण में 55 वर्ष से ऊपर के यात्रियों को यह सुविधा उपलब्ध होगी।
दिव्यांगजनों के लिए यथा संभव उनके परिवार से कोई एक सदस्य साथ में रहेंगे।
प्रत्येक जिले में कलेक्टर की अध्यक्षता में श्री रामलला दर्शन समिति बनायी जाएगी।प्रत्येक समिति द्वारा अनुपातिक कोटा के अनुसार हितग्राहियों का चयन किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल को दी गई योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी
यात्रा के लिए भारतीय रेल्वे केटरिंग एवं टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) के साथ छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल द्वारा किया जायेगा एमओयू हस्ताक्षर।

सोर्स SANJAY SINGH RATHORE


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *