• June 9, 2026 4:21 pm

पश्चिम बंगाल : मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद 25 मरीजों की आंखों में संक्रमण

ByPrompt Times

Jul 4, 2024
Share More

कोलकाता के मटियाबुर्ज में स्थित एक सरकारी अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद कम से कम 25 मरीजों ने आंखों में परेशानी की शिकायत की है।

कोलकाता के मटियाबुर्ज में स्थित एक सरकारी अस्पताल में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद कम से कम 25 मरीजों ने आंखों में परेशानी की शिकायत की है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मरीजों की शिकायत के बाद अधिकारियों ने अस्थायी रूप से ऐसे ऑपरेशन रोक दिए।

अधिकारी ने बताया कि गत शुक्रवार और शनिवार को इन मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया था। उन्होंने बताया कि संक्रमण कैसे हुआ यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के कारण का पता लगाने के लिए ऑपरेशन में इस्तेमाल किए गए सभी उपकरणों की जांच की जा रही है।

अस्पताल के अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘संक्रमण के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है। हमने फिलहाल मोतियाबिंद के ऑपरेशन रोक दिए हैं।’’

उन्होंने बताया, ‘‘सभी 25 मरीजों को क्षेत्रीय नेत्र विज्ञान संस्थान में स्थानांतरित कर दिया गया है। उनका वहां इलाज किया जा रहा है।’’

SOURCE – REPUBLIC BHARAT


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *