• June 9, 2026 8:02 pm

ये कैसा ट्रांसफॉर्मेशन! 2 साल में लड़की ने बना लिया ऐसा रूप, देखते ही लोग देने लगे ताने

Share More

 6 जुलाई 2023 ! आज के समय में मोटापा एक बड़ी ही गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे निपटने में करोड़ों लोग लगे हुए हैं. मोटापा न आए, वजन न बढ़े, इसके लिए लोग तमाम तरह के उपाय कर रहे हैं. कोई डाइटिंग कर रहा है तो कोई जिम में घंटों एक्सरसाइज कर रहा है. इससे कुछ लोगों को फायदा भी मिल रहा है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो चाहे जितना भी प्रयास कर लें, उनका वजन कम ही नहीं होता. वैसे आमतौर पर तो लोग वजन घटाते हैं, पर आजकल एक ऐसी महिला चर्चा में है, जिसने अपना वजन घटाने के बजाय उल्टा बढ़ा ही लिया है. ऐसे अजीबोगरीब ट्रांसफॉर्मेशन के बारे में जानकर ही लोग हैरान हैं.

लॉकडाउन के समय में लोगों के जीवन में बहुत सारे बदलाव आए हैं. चूंकि लोगों को घरों में बंद रहने की आदत हो गई थी, वर्क फ्रॉम होम करने की आदत हो गई थी और अभी भी कुछ लोग कर ही रहे हैं, ऐसे में लोगों का आना-जाना, घर से बाहर निकलना बहुत कम हो गया है. ये भी एक वजह है कि लोगों का वजन तेजी से बढ़ रहा है, पर इतना भी नहीं कि कोई छरहरे बदन से सीधे भयंकर मोटापे का शिकार हो जाए. हालांकि अमांडा नाम की लड़की के साथ तो कुछ ऐसा ही हुआ है. लॉकडाउन के दौरान उसका वजन इतनी तेजी से और इतना बढ़ गया कि अब उसे पहचानना ही मुश्किल हो रहा है.

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, लॉकडाउन से पहले अमांडा बेहद ही पतली-दुबली काया वाली लड़की हुआ करती थीं, लेकिन अब उनका शरीर देख कर कोई भी नहीं कह सकता कि वो कभी पतली-दुबली भी रही होंगी. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर उन्होंने अपने  ट्रांसफॉर्मेशन का एक वीडियो भी शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है.

अमांडा अभी महज 22 साल की हैं, लेकिन अब उनका मोटापा चिंता का विषय बन गया है. सोशल मीडिया यूजर्स तो अब अमांडा को ताने भी देने लगे हैं कि उन्हें अपने वजन का ध्यान रखना चाहिए था. कुछ लोग कह रहे हैं कि लॉकडाउन के समय में वजन का बढ़ना एक आम समस्या थी, कई लोग मोटापे का शिकार हुए. वहीं, कुछ यूजर्स अमांडा को ये भी सलाह दे रहे हैं कि उन्हें डाइटिंग करनी चाहिए, ताकि वो पहले की तरह ही पतली हो जाएं.

सोर्स :- ” TV9 भारतवर्ष    


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *